
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
सिंगर मैडोना के शरीर में मिले कोविड-19 एंटीबॉडीज़, जानें क्या है इनकी अहमियत
Covid-19 Antibodies: कोविड-19 महामारी (Civid-19 Pandemic) से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। दुनियाभर में लाखों लोग इसकी चपेट में आने की वजह अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, कई लाख लोग जो, इससे संक्रमित हुए हैं, वे अपनी ज़िंदगी बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोविड-19 का कोई वैक्सिन (Covid-19 Vaccine) बाज़ार में उपलब्ध नहीं है। इसीलिए, इस बीमारी से बचने के लिए इससे, सुरक्षित रहना और बचाव करना (Coronavirus prevention) ही सबसे कारगर तरीके माने जा रहे हैं, इस बीमारी को बढ़ने से रोकने के लिए।
खैर, ऐसे में एक अच्छी बात यह भी है कि जिन लोगों के शरीर में एंटीबॉडी (Covid-19 Antibodies) मौजूद होते हैं। उन्हें, कोविड-19 इंफेक्शन से सुरक्षित माना जा रहा है। ऐसी ही एंटीबॉडीज पायी गयी हैं पॉपस्टार मैडोना (Madona) के शरीर में। जी हां, मैडोना (Madona Covid Infection) ने खुलासा किया है कि उनके शरीर में कोविड-19 एंटीबॉडिज़ (Covid-19 Antibodies) मिली हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में लिखा-
गौरतलब है कि मैडोना को कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन में भेज दिया गया था। आइसोलेशन में रहते हुए उन्हों 'क्वारंटाइन डायरीज़' शीर्षक के तहत वह अपने फैंस से सोशल मीडिया पर जुड़ी रहीं। इसके 14वें एडिशन में उन्होंने अपने एंटी-बॉडीज़ होने के बारे में खुलासा किया। एक वीडियो शेयर करते हुए मैडोना ने कहा- 'मैंने टेस्ट करवाया और पता चला कि मुझमें एंटीबॉडीज हैं। अब मैं कोविड-19 के माहौल में खुली हवा में सांस ले सकूंगी।'
अमेरिका के सेंटर फोर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेन्शन (सीडीसी), के अनुसार एंटीबॉडी टेस्ट के जरिए यह पता लगाया जाता है, कि टेस्ट कराने वाला व्यक्ति कोविड-19 इंफेक्टेड है या नहीं। एंटीबॉडीज़ वायरस से लड़ने में सक्षम प्रोटीन माने जाते हैं। वैसे, यह भले माना जाता है कि एंटीबॉडीज़ इंफेक्शन और वायरस से सुरक्षा देती हैं। लेकिन, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी बाक़ी है। (Covid-19 Antibodies)
4 जून तक भारत से कोविड-19 इंफेक्शन हो जाएगा 99% खत्म, रिसर्च में किया गया दावा