hamburger icon
A
Read in English

सर्दियों की रात में पैर गर्म न होना किस बीमारी का संकेत है, क्या यह एक चिंता का विषय है?

Sardi Me Per Garam na Hona: कुछ लोगों को शिकायत रहती है कि सर्दियों में घंटों तक कंबल में घुसे रहने के बाद भी उनके पैर गर्म नहीं होते हैं और हम इस लेख में जानेंगे कि कहीं यह कोई शरीर से जुड़ी बीमारी तो नहीं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 3, 2026 7:06 PM IST

Pair Garam Na Hone ka Karan: क्या आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिनके पैर सर्दियों में न तो रजाई में गर्म होते हैं और न ही मोटी गरम जुराब पहनने पर? वहीं ठंडे पैर असुविधाजनक लगते हैं ना और किसी से टच हो जाए तो उसे कहते देर नहीं लगती की तुम्हारे पैरे तो बहुत ठंडे हैं और आप तुरंत जवाब देते हैं कि यह तो इतने ही ठंडे रहते हैं। हालांकि कभी-कभी यह शरीर में रक्त संचार, तंत्रिका संबंधी समस्याओं या कभी किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकते हैं, जिसे आप लगातार इग्नोर करते हैं। ऐसे में इन्हें नजरअंदाज करना सही नहीं है और आपको पैरों की ठंडक के कारणों और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को समझने का प्रयास करना चाहिए।

रक्त संचार Blood Circulation)

पैरों का हमेशा ठंडा रहना पैरों की धमनियों में रक्त का प्रवाह सही न होने का एक कारण होता है। इस कारण पैरों में गर्मी नहीं बनी रह पाती और ठंड अधिक महसूस होती है। इस कारण कई बार पैरों में दर्द, सुन्नपन या एन्जाइना जैसी समस्या भी दिखाई देने लगती हैं। अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय से ब्लड सर्कुलेशन की समस्या है, तो उन्हें रात को पैर गर्म न हो पाने की समस्या हो सकती है।

डायबिटीज (Diabetes)

डायबिटीज के मरीजों के पैर सर्दियों में अक्सर ठंडे रहते हैं। जानकार इसका एक कारण मधुमेह तंत्रिकाओं यानी नर्व्स और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाने का बताते हैं। इससे पैरों में रक्त संचार धीमा हो जाता है और पैर गर्मी महसूस नहीं कर पाते। साथ ही इस कारण पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन भी महसूस होने लगता है, जो कि आपको परेशान करता है।

थायराइड की समस्या Thyroid Problems)

थायराइड की समस्या भी अक्सर पैरों के ठंडे रहने का कारण बनती है। असल में शरीर में थायरॉयड हार्मोन का कम होना शरीर की गर्मी और ऊर्जा को मुख्य रूप से प्रभावित करता है। ऐसे में पैरों और हाथों का ठंडा रहना, थकान, रूखी त्वचा और वजन बढ़ने जैसे संकेत नजर आने लगते हैं।

एनीमिया (Anemia)

खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर शरीर में गर्मी नहीं बन पाती और पैरों के साथ-साथ पूरा शरीर ठंडा रहता है। वहीं पैरों और हाथों के लगातार ठंडक रहने के साथ-साथ, कमजोरी, चक्कर और सांस फूलना जैसे अन्य लक्षण भी नजर आते हैं। लंबे समय से खून की कमी होना कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है और इसलिए समय पर डॉक्टर से संपर्क करते रहना चाहिए।

किन बातों का रखें ध्यान (Things to Keep in Mind)

यदि सर्दियों में आपके पैरों का ठंडा रहना सहनशील सीमा से बाहर हो जाए या आपको दर्द/सुन्नपन भी महसूस हो तो यह गंभीर होती समस्या का एक प्रमुख संकेत है। ऐसे में समय पर डॉक्टर से जांच कराएं और जीवनशैली में सुधार करें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।