क्या त्वचा पर दिखने वाला छोटा सा तिल भी स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है? जानें कैसे करें कन्फर्म
क्या त्वचा पर दिखने वाला छोटा सा तिल भी स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है? जानें कैसे करें कन्फर्म
डॉ. संदीप अरोड़ा, सीनियर कंसल्टेंट - डर्मेटोलॉजी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली के अनुसार, हर तिल कैंसर नहीं होता, लेकिन अगर उसमें कुछ खास तरह के बदलाव नजर आएं तो सतर्क हो जाना चाहिए। हम “ABCDE नियम” के जरिए इसकी पहचान करने की सलाह देते हैं।
Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 22, 2026 4:54 PM IST
The majority of skin cancer begins as abnormal growths or changes of pre-existing moles. Every new mole on your body or the one that is changing in shape, colour or size might be the early warning of melanoma, the most dangerous type of skin cancer. As dermatologists recommend, it is best to follow the rule of ABCDE: Asymmetry, Border, Colour, Diameter, Evolving.
Could a small mole on your skin be a sign of skin cancer : अक्सर हम त्वचा पर बने छोटे-छोटे तिल को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार यही छोटा सा तिल स्किन कैंसर का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। खासकर एक प्रकार का खतरनाक त्वचा कैंसर जिसे Melanoma कहा जाता है, वह अक्सर एक नए तिल या पुराने तिल में बदलाव के रूप में दिखाई देता है। इसलिए समय रहते पहचान और जांच बेहद जरूरी है।
कब हो सकता है खतरे का संकेत?
डॉ. संदीप अरोड़ा, सीनियर कंसल्टेंट - डर्मेटोलॉजी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली के अनुसार, हर तिल कैंसर नहीं होता, लेकिन अगर उसमें कुछ खास तरह के बदलाव नजर आएं तो सतर्क हो जाना चाहिए। हम “ABCDE नियम” के जरिए इसकी पहचान करने की सलाह देते हैं।
अगर तिल असममित हो यानी उसका एक हिस्सा दूसरे से अलग दिखे, किनारे टेढ़े-मेढ़े या धुंधले हों, रंग एक जैसा न होकर काला, भूरा, लाल या नीला मिला-जुला दिखाई दे, उसका आकार 6 मिमी (पेंसिल के रबर जितना) से बड़ा हो जाए, या समय के साथ उसमें आकार, रंग, ऊंचाई में बदलाव के साथ खुजली, दर्द या खून आने जैसे लक्षण दिखें, तो इसे खतरे का संकेत माना जा सकता है और तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।
तिल में बदलाव दिखें तो तुरंत जांच जरूरी
अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। जिन लोगों की त्वचा बहुत गोरी होती है, जिन्हें लंबे समय तक धूप में रहना पड़ता है या जिनके परिवार में स्किन कैंसर का इतिहास है, उनमें इसका जोखिम अधिक रहता है।
बचपन में बार-बार सनबर्न होना और पराबैंगनी (UV) किरणों के अत्यधिक संपर्क में आना भी त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कैंसर की आशंका बढ़ा सकता है।
केवल देखने से इसकी अंतिम पुष्टि नहीं होती, इसलिए हम पहले डर्मोस्कोपी नामक विशेष उपकरण से तिल की बारीकी से जांच करते हैं और संदेह होने पर बायोप्सी कराते हैं, जिसमें तिल का छोटा हिस्सा निकालकर लैब में जांचा जाता है।
यही जांच तय करती है कि तिल सामान्य है या कैंसरग्रस्त। अच्छी बात यह है कि शुरुआती चरण में पकड़ा गया स्किन कैंसर पूरी तरह ठीक किया जा सकता है, लेकिन देर होने पर यह शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है और इलाज जटिल हो जाता है।
स्किन कैंसर से कैसे करें बचाव
बचाव के लिए तेज धूप में निकलते समय SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं, साथ ही टोपी, फुल स्लीव कपड़े और सनग्लास पहनकर त्वचा को सीधे धूप से बचाएं।
टैनिंग बेड के इस्तेमाल से दूर रहें, क्योंकि इससे पराबैंगनी किरणों का असर बढ़ता है।
महीने में कम से कम एक बार अपने पूरे शरीर की त्वचा की जांच करें, कि किसी भी नए तिल या पहले से मौजूद तिल में दिख रहे बदलाव को नजरअंदाज न करें।
त्वचा पर दिखने वाला छोटा सा तिल आम बात हो सकता है, लेकिन उसमें बदलाव को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है। समय पर जांच, सही पहचान और विशेषज्ञ की सलाह से स्किन कैंसर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। याद रखें सावधानी और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
Highlights
छोटा सा तिल भी कुछ मामलों में कैंसर हो सकता है।
शरीर में तिल दिखाई देने पर डॉक्टर से बात करें।
स्किन कैंसर से बचाव के लिए SPF क्रीम का यूज करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.