hamburger icon
A
Read in English

Coughing At Night: रात में बार-बार आती है खांसी, इन 3 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

बहुत से लोगों की शिकायत यही है कि उन्हें हर रात खांसी आती है। ऐसे लोगों की समस्या इतनी गम्भीर होती है कि वे ठीक से सो नहीं पाते। इस तरह की खांसी में पीड़ित व्यक्ति जब पीठ के बल लेटता है। तो, कफ या बलगम गले के पिछले हिस्से में बैठने और जमा होने लगता है। जिससे, खांसी होने लगती है।  अगर आपको भी रात मे बहुत अधिक खांसी की समस्या होती है तो आप आराम के लिए इन नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 14, 2020 9:33 PM IST

Coughing At Night Home Remedies: खांसी-ज़ुकाम एक आम समस्या और सबसे कॉमन एलर्जिक रिएक्शन्स में से एक है। यह मौसम बदलने के साथ कई लोगों को महसूस होती है। लेकिन, बहुत से लोगों की शिकायत यही है कि उन्हें हर रात खांसी आती है। ऐसे लोगों की समस्या इतनी गम्भीर होती है कि वे ठीक से सो नहीं पाते। इस तरह की खांसी में पीड़ित व्यक्ति जब पीठ के बल लेटता है। तो, कफ या बलगम गले के पिछले हिस्से में बैठने और जमा होने लगता है। जिससे, खांसी होने लगती है।  अगर आपको भी रात मे बहुत अधिक खांसी की समस्या होती है तो आप आराम के लिए इन नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। (Coughing At Night Home Remedies)

रात में आती है बहुत ज़्यादा खांसी, तो ट्राई करें ये 3 नुस्खे (Coughing At Night Home Remedies):

हनी टी पीएं

जब आपको रात में खांसी की समस्या हो तो, हनी टी जैसे नैचुरल ड्रिंक्स पीएं। इसके, लिए एक कप पानी को उबालें। फिर, इसमें स्वादानुसार एक-दो चम्मच शहद मिलाएं। शहद में एंटी-बैक्टेरियल गुण होते हैं जो, गले के बैक्टेरिया को कम करता है। शहद वाली इस चाय को पीने से जमा कफ या बलगम नर्म हो जाता है। इससे, गले में इरिटेशन और खांसी से आराम मिलता है।

गार्गल करें

गर्म पानी या ड्रिंक्स पीने से गले की खिचखिच से थोड़ा आराम मिलता है। इसीलिए, आप थ्रोट इरिटेशन और रात में होने वाली खांसी से आराम पाने के लिए गर्म पानी पीएं। इस पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर आप गार्गल भी कर सकते हैं। चूंकि नमक एंटी-बैक्टेरियल तत्वों से भरपूर होता है। इसीलिए, यह गले में बैठे बैक्टेरिया को खत्म करता है और आपको खांसी से आराम मिलता है।

हल्दी वाला दूध पीएं

गर्म दूध पीने से मन शांत होता है। रिलैक्सिंग महसूस होने के कारण आप बेहतर तरीके से सो पाते हैं। इसके अलावा, हल्दी में मौजूद तत्व गले की समस्याओं को कम करते हैं। बैक्टेरिया खत्म करने में हल्दी कारगर है जो, इसे एक वायरल और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं के लिए एक कारगर पेय पदार्थ बनाता है। अगर आपको रात में खांसी की समस्या है तो रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म हल्दी वाला दूध पीएं। इससे, आपको आराम मिलेगा।

Night Terror in Kids: क्या आपका बच्चा नींद में अचानक रोने और कांपने लगता है? नाइट टेरर हो सकती है इसकी वजह, जानें क्या है यह बीमारी

‘विटामिन के’ कर सकता कोविड-19 से सुरक्षित रहने में मदद, रिसर्च में किया गया दावा, जानें Vitamin K के अन्य फायदे

Vitamin D: विटामिन डी की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां, बढ़ सकता है डायबिटीज़ या डिप्रेशन का रिस्क