Cough Home Remedies: खांसी से राहत दिलाती है तुलसी, जान लें इस औषधि के इस्तेमाल का सही तरीका

तुलसी के पत्तों को शहद के साथ लेना सीज़नल फ्लू से राहत दिलाता है। यह विंटर एलर्जिस का एक अच्छा घरेलू नुस्खा है। तुलसी के 3-4 पत्तों को खाली पेट सुबह चबाने से फायदा होता है। लेकिन तुलसी के पत्तों का सेवन करते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखें। बहुत अधिक पत्ते चबाने से जल्दी राहत नहीं मिलती।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 11, 2019 5:00 PM IST

सर्दी-खांसी के लिए तुलसी के पत्तों ( Tulsi Leaves for Cough) का इस्तेमाल आयुर्वेद का एक प्रचलित नुस्खा है। विंटर सीज़न या सर्दियों की शुरुआत होते ही मौसमी बीमारियां अपना असर दिखाना शुरु कर देती हैं। और इन्हीं मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, गले की परेशानी आदि में तुलसी के पत्ते (  Cough Home Remedies) कारगर साबित होते हैं। तुलसी के पत्ते सर्दी-खांसी ठीक करते हैं, यह बात हमारे देश में अधिकांश लोगों को पता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दी-खांसी से राहत के लिए तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए? (Tulsi Leaves for Cough)

शहद और तुलसी है सर्दी-ज़ुकाम का इलाज लेकिन इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान (Tulsi Leaves for Cough) :

बहुत अधिक तुलसी के पत्ते खाने से होता है नुकसान (Cough Home Remedies):

तुलसी के पत्तों को शहद के साथ लेना सीज़नल फ्लू और सर्दी-खांसी जैसी परेशानियों से राहत दिलाता है। यह विंटर एलर्जिस का एक अच्छा घरेलू नुस्खा है। तुलसी के 3-4 पत्तों को खाली पेट सुबह चबाने से फायदा होता है। लेकिन तुलसी के पत्तों का सेवन करते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखें। बहुत अधिक पत्ते चबाने से जल्दी राहत नहीं मिलती।

तुरंत ना पीएं पानी:

पत्ते चबाने के बाद एक चम्मच शहद या हनी चाटना चाहिए। इसके अलावा तुलसी के पत्ते खाने के बाद तुरंत पानी ना पीएं। 10-20 मिनट इंतज़ार करने के बाद पानी पीएं। (Cough Home Remedies.)

ब्रेकफास्ट और तुलसी के पत्ते ना खाए एक साथ:

सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने के बाद कुछ खाने से पहले इंतज़ार करना चाहिए। अगर आप नाश्ता करना चाहते हैं तो नाश्ते से 30-45 मिनट पहले ये पत्तियां खा लें। दरअसल तुलसी के पत्तों और शहद में मौजूद यौगिक तत्व भोजन के कारण सही तरीके से काम नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- ठंड में ज़रूर खाएं मेथी और धनिया, दिल को बचा सकेंगे कई बीमारियों से।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source