खांसी और कफ से हैं परेशान, तो मिश्री करेगी इसका इलाज
अगर आपको खांसी के साथ बलगम की भी समस्या है, तो मिश्री में मौजूद आवश्यक पोषक तत्व बलगम दूर करने में मदद करते हैं।
सर्दी और खांसी ऐसी संक्रामक रोग हैं, जो एक वयस्क व्यक्ति को एक साल में दो से तीन बार हो जाते हैं। वहीं बच्चों में यह रोग और भी तेजी से फैलता है और साल में तीन बार से भी अधिक समय तक हो सकता है। सर्दी और खांसी आमतौर पर संक्रमण का एक प्रकार होते हैं, जो आपकी नाक व गले में मौजूद कई अलग-अलग प्रकार के वायरस के कारण होते हैं। राइनोवायरस इसका कारण बनने वाले सबसे मुख्य वायरस हैं, जो सर्दी और खांसी के लक्षण पैदा करते हैं। हालांकि, इस संक्रमण से होने वाली सर्दी, जुकाम और खांसी के लक्षण काफी परेशान कर देते हैं, लेकिन ये शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। सर्दी खांसी से ग्रसित ज्यादातर लोग आमतौर पर 1 हफ्ते से 10 दिन के भीतर पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं। सर्दी खांसी में होने वाले लक्षण आमतौर पर गले, नाक और सांस से संबंधित होते हैं और अस्थमा, ब्रोन्किइक्टेसिस व सीओपीडी से ग्रसित लोगों को इसके होने का खतरा अधिक रहता है। सर्दी-खांसी के लिए कोई विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है और अधिकतर लोग सामान्य देखभाल से ही ठीक हो जाते हैं।
ज्यादातर लोगों को वसंत और सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं होती हैं। हालांकि, किसी भी व्यक्ति को साल के किसी भी मौसम में यह संक्रमण हो सकता है। सर्दी-खांसी के साथ विकसित होने वाले लक्षण आमतौर पर एकदम से विकसित होने लगते हैं। सर्दी-खांसी से ग्रसित व्यक्ति इस बीमारी को 6 फीट से भी ज्यादा दूरी पर खड़े लोगों तक फैला सकता है। सर्दी-खांसी से होने वाले सामान्य लक्षणों में आमतौर पर निम्न को शामिल किया जा सकता है -
जैसा कि इस बारे में ऊपर भी जानकारी दी गई है कि सर्दी-खांसी की यह समस्या आमतौर पर संक्रमण के कारण होती है, जिसके पीछे का कारण कई अलग-अलग प्रकार के वायरस हो सकते हैं। ये इन्फ्लूएंजा वायरस संक्रमित व्यक्ति के बोलने, खांसने या छींक मारने के दौरान दूसरे व्यक्ति तक फैल जाते हैं। अगर सरल शब्दों में कहें तो छींकने, खांसने और बोलने के दौरान संक्रमित व्यक्ति के मुंह से द्रव की बेहद सूक्ष्म बूंदे निकल कर हवा में तैरने लगती हैं, इन बूंदों में सर्दी-खांसी का कारण बनने वाले वायरस होते हैं। इसके बाद जब कोई व्यक्ति सांस लेने के माध्यम से हवा में तैर रही इन बूंदों को अपने शरीर में ले जाते हैं, तो वे भी संक्रमित हो जाते हैं। इसके अलावा अगर ये द्रव की बूंदें किसी सतह पर जा टिकी हैं, तो उस सतह को छूने पर और फिर उसी हाथ से मुंह, नाक या आंख को छूने पर भी आप संक्रमित हो सकते हैं।
सर्दी-खांसी आमतौर पर उन लोगों को लिए ज्यादा जोखिम भरी हो सकती है, जो आमतौर पर पहले से ही निम्न बीमारियों से ग्रसित हैं -
सर्दी-खांसी के निदान के लिए आमतौर पर आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होती है। ऊपर बताए गए लक्षणों के आधार पर आप खुद सर्दी-खांसी की समस्या का निदान कर सकते हैं। अगर आपको निम्न लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो ऐसे में डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।
जैसा कि सर्दी-खांसी एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती है, तो उसकी रोकथाम निम्न तरीके से की जा सकती है -
सर्दी-खांसी के लिए किसी विशेष उपचार प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं पड़ती है, क्योंकि इसे घर पर देखभाल करके और घरेलू उपायों की मदद से ठीक किया जा सकता है। सर्दी-खांसी का इलाज करने के लिए नीचे कुछ खास तरीकों के बारे में बताया गया है -
अगर आपको खांसी के साथ बलगम की भी समस्या है, तो मिश्री में मौजूद आवश्यक पोषक तत्व बलगम दूर करने में मदद करते हैं।
बरसात में कई तरह के इन्फेक्शन का डर रहता है, जिसकी वजह से खांसी, गले में दर्द और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां लग सकती हैं।
अदरक से तैयार इस ड्रिंक को कभी भी फ्रिज में स्टोर ना करें और दिन में कई बार थोड़ी थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करें!
सर्दियों में स्टाइलिस्ट दिखने के साथ-साथ गर्म रहने के आसान तरीके!
सर्दियों की बीमारियां दूर रखने के लिये कैसे करें चक्र-फूल का इस्तेमाल
सर्दियों में आपको प्रदूषण से बचना चाहिए, यह एलर्जी का सबसे बड़ा कारण है!
वायरल इंफेक्शन का इस्तेमाल करेंगे तो आपको antibiotic resistance हो सकता है !! इसलिये सावधान रहिये ।
जानिए बच्चों के लिए क्यों जरूरी है केला खाना!
इन घरेलू नुस्खों से लोगों की खांसी हुई हैं कम ! जानिये इन लोगों की जुबानी खांसी दूर करने की कहानी !
बेशक बारिश से मौसम सुहाना हो जाता है लेकिन बीमारियों का भी उतना ही खतरा होता है!
निमोनिया एक जानलेवा बीमारी है, बच्चों को इसकी चपेट में आने से ऐसे बचाएं!
क्या आप जानते हैं कि धूप, तेज खुशबू और पेंट की खुशबू से एलर्जी के कारण भी आपको जुकाम हो सकता है!

सर्दियों में आपको प्रदूषण से बचना चाहिए, यह एलर्जी का सबसे बड़ा कारण है!

वायरल इंफेक्शन का इस्तेमाल करेंगे तो आपको antibiotic resistance हो सकता है !! इसलिये सावधान रहिये ।

जानिए बच्चों के लिए क्यों जरूरी है केला खाना!

बेशक बारिश से मौसम सुहाना हो जाता है लेकिन बीमारियों का भी उतना ही खतरा होता है!