hamburger icon
A
Read in English

सर्दी-खांसी (Cough and cold)

सर्दी और खांसी ऐसी संक्रामक रोग हैं, जो एक वयस्क व्यक्ति को एक साल में दो से तीन बार हो जाते हैं। वहीं बच्चों में यह रोग और भी तेजी से फैलता है और साल में तीन बार से भी अधिक समय तक हो सकता है। सर्दी और खांसी आमतौर पर संक्रमण का एक प्रकार होते हैं, जो आपकी नाक व गले में मौजूद कई अलग-अलग प्रकार के वायरस के कारण होते हैं। राइनोवायरस इसका कारण बनने वाले सबसे मुख्य वायरस हैं, जो सर्दी और खांसी के लक्षण पैदा करते हैं। हालांकि, इस संक्रमण से होने वाली सर्दी, जुकाम और खांसी के लक्षण काफी परेशान कर देते हैं, लेकिन ये शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। सर्दी खांसी से ग्रसित ज्यादातर लोग आमतौर पर 1 हफ्ते से 10 दिन के भीतर पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं। सर्दी खांसी में होने वाले लक्षण आमतौर पर गले, नाक और सांस से संबंधित होते हैं और अस्थमा, ब्रोन्किइक्टेसिस व सीओपीडी से ग्रसित लोगों को इसके होने का खतरा अधिक रहता है। सर्दी-खांसी के लिए कोई विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है और अधिकतर लोग सामान्य देखभाल से ही ठीक हो जाते हैं।

सर्दी-खांसी के लक्षण

ज्यादातर लोगों को वसंत और सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं होती हैं। हालांकि, किसी भी व्यक्ति को साल के किसी भी मौसम में यह संक्रमण हो सकता है। सर्दी-खांसी के साथ विकसित होने वाले लक्षण आमतौर पर एकदम से विकसित होने लगते हैं। सर्दी-खांसी से ग्रसित व्यक्ति इस बीमारी को 6 फीट से भी ज्यादा दूरी पर खड़े लोगों तक फैला सकता है। सर्दी-खांसी से होने वाले सामान्य लक्षणों में आमतौर पर निम्न को शामिल किया जा सकता है -


  • गले में दर्द होना

  • नाक बहना

  • गले, नाक व छाती में बलगम जमना

  • सूखी खांसी होना

  • ठंड लगना

  • थकान रहना

  • छींक आना

  • सिरदर्द होना

  • मांसपेशियों में दर्द रहना

  • जोड़ों में दर्द महसूस होना

  • हल्का बुखार होना


जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया गया है कि सर्दी-खांसी होने का खतरा वयस्कों से ज्यादा बच्चों में है और यह रोग बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर सकता है। सर्दी-खांसी होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में नीचे बताया गया है, जो वयस्कों से ज्यादा बच्चों में दिखाई देते हैं -

  • जी मिचलाना या मतली

  • उल्टी आना

  • दस्त लगना

  • चिड़चिड़ापन होना


डॉक्टर को कब दिखाएं


वैसे तो अधिकतर मामलों में सर्दी-खांसी का इलाज कराने की जरूरी नहीं होती है, क्योंकि यह उचित देखभाल के साथ घर पर अपने आप ही ठीक हो जाता है। हालांकि, सर्दी-खांसी होने के बाद डॉक्टर से जांच कराने से काफी मदद मिल सकती है और साथ ही डॉक्टर आपको लक्षणों को नियंत्रित करने के कुछ टिप्स भी दे सकते हैं। अगर आपको सर्दी-खांसी से जुड़ी लक्षण लगातार गंभीर होते महसूस हो रहे हैं, तो ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए क्योंकि ऐसे में कई बार यह किसी अन्य बीमारी का संकेत भी हो दे सकता है।

सर्दी-खांसी के कारण

जैसा कि इस बारे में ऊपर भी जानकारी दी गई है कि सर्दी-खांसी की यह समस्या आमतौर पर संक्रमण के कारण होती है, जिसके पीछे का कारण कई अलग-अलग प्रकार के वायरस हो सकते हैं। ये इन्फ्लूएंजा वायरस संक्रमित व्यक्ति के बोलने, खांसने या छींक मारने के दौरान दूसरे व्यक्ति तक फैल जाते हैं। अगर सरल शब्दों में कहें तो छींकने, खांसने और बोलने के दौरान संक्रमित व्यक्ति के मुंह से द्रव की बेहद सूक्ष्म बूंदे निकल कर हवा में तैरने लगती हैं, इन बूंदों में सर्दी-खांसी का कारण बनने वाले वायरस होते हैं। इसके बाद जब कोई व्यक्ति सांस लेने के माध्यम से हवा में तैर रही इन बूंदों को अपने शरीर में ले जाते हैं, तो वे भी संक्रमित हो जाते हैं। इसके अलावा अगर ये द्रव की बूंदें किसी सतह पर जा टिकी हैं, तो उस सतह को छूने पर और फिर उसी हाथ से मुंह, नाक या आंख को छूने पर भी आप संक्रमित हो सकते हैं।

सर्दी-खांसी के जोखिम कारक

सर्दी-खांसी आमतौर पर उन लोगों को लिए ज्यादा जोखिम भरी हो सकती है, जो आमतौर पर पहले से ही निम्न बीमारियों से ग्रसित हैं -


  • अस्थमा

  • सीओपीडी

  • ब्रोन्किइक्टेसिस

  • सिस्टिक फाइब्रोसिस

  • क्रोनिक किडनी डिजीज

  • हार्ट डिजीज

  • डायबिटीज

  • गंभीर एनीमिया (सिकल सेल एनीमिया)

  • मोटापा

  • एचआईवी

  • लिवर डिसऑर्डर


इसके अलावा जो लोग कीमोथेरेपी या स्टेरॉयड ट्रीटमेंट ले रहे हैं, तो उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर पड़ जाती है और सर्दी-खांसी जैसे संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं छोटे बच्चों की इम्यूनिटी भी कमजोर होती है, जिस कारण से वयस्कों की तुलना में उन्हें यह रोग होने का खतरा अधिक रहता है।

सर्दी-खांसी का निदान

सर्दी-खांसी के निदान के लिए आमतौर पर आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होती है। ऊपर बताए गए लक्षणों के आधार पर आप खुद सर्दी-खांसी की समस्या का निदान कर सकते हैं। अगर आपको निम्न लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो ऐसे में डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।


  • लक्षणों में सुधार न होना या लगातार बढ़ना

  • कान में दर्द होना

  • सांस फूलना

  • सांस लेने में दिक्कत

  • निगलने में कठिनाई या दर्द

  • घरघराहट होना

  • त्वचा पर चकत्ते बनने लगना

  • खांसी के साथ गंभीर दर्द होना

  • ठंड लगना व कंपन होना

  • बुखार लगातार दो दिन से अधिक समय तक रहना

  • कई दिनों तक सिरदर्द होना

  • होठ, नाखून या त्वचा नीली पड़ जाना

  • भूख न लगना

  • उलझन महसूस हो

सर्दी-खांसी की रोकथाम

जैसा कि सर्दी-खांसी एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती है, तो उसकी रोकथाम निम्न तरीके से की जा सकती है -


  • अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोने की आदत डालें, साबुन न होने पर हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें

  • अपनी आँख, नाक और मुंह को छूने से पहले हाथों को अच्छे से धो लें

  • जिन लोगों को सर्दी-खांसी के लक्षण हो रहे हैं, उनसे उचित दूरी बनाकर रखें


अगर आप खुद सर्दी-खांसी से ग्रसित हो गए हैं, तो अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाने के लिए आप निम्न नियमों का पालन कर सकते हैं -

  • जब तक आप पूरी तरह से ठीक न हों घर पर ही रहें

  • बीमार बच्चों को स्कूल या दूसरे बच्चों के साथ खेलने न दें

  • दूसरे व्यक्ति से कोई भी शारीरिक संबंध न बनाएं

  • छींकने, खांसने व बोलने के दौरान मुंह पर रुमाल या टिशू रख लें

  • छींकने, खांसने या नाक साफ करने के तुरंत बाद अपने हाथों को अच्छे से साफ करें

  • दरवाजे की कुंडी, खिलौने और मोबाइल आदि को समय-समय पर साफ करते रहें

सर्दी-खांसी का इलाज

सर्दी-खांसी के लिए किसी विशेष उपचार प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं पड़ती है, क्योंकि इसे घर पर देखभाल करके और घरेलू उपायों की मदद से ठीक किया जा सकता है। सर्दी-खांसी का इलाज करने के लिए नीचे कुछ खास तरीकों के बारे में बताया गया है -


  • पर्याप्त मात्रा में फलों को रस, गर्म पानी व अन्य पेय पदार्थ लेते रहें

  • शरीर को पूरा आराम दें और कोई भी अधिक मेहनत वाली गतिविधि न करें

  • गुनगुने पानी में नमक डालकर उसके गरारे करें

  • नियमित रूप से भाप लें और उसके लिए आप ह्यूमिडिफायर मशीन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं

  • छोटे बच्चों की नाक को साफ करने के लिए रबर सक्शन बल्ब का इस्तेमाल भी किया जा सकता है


हालांकि, अगर इन उपायों से लक्षण कम नहीं हो रहे हैं, तो आप मेडिकल स्टोर पर डॉक्टर की पर्ची के बिना मिलने वाली (ऑवर द काउंटर) नेजल स्प्रे व ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

More From सर्दी-खांसी (Cough and cold)

All
News
Photos
मौसमी बीमारियों से है बेहाल तो अपनाकर देखे यह 5 आयुर्वेदिक घरेलू उपचार

मौसमी बीमारियों से है बेहाल तो अपनाकर देखे यह 5 आयुर्वेदिक घरेलू उपचार

बरसात के मौसम में कई स्वास्थ्य समस्याएं बहुत अधिक बढ़ जाती हैं। सर्दी, खांसी और बुखार जैसी परेशानियोों से राहत के कुछ घरेलू उपाय पढ़ें यहां।

Health Alert  :सावधान,  दिल्ली में  में तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज

Health Alert :सावधान, दिल्ली में में तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज

Dengue fever: देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से डेंगू (Dengue)के मामले लगातार बढ़ रहे हैं पिछले 15 दिनों में दिल्ली में डेंगू के मामलों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। जानिए इसके लक्षण, कारण और कैसे इससे बचाव किया जा सकता है

Parenting Tips: मानसून के मौसम में बच्चों को टीके लगवाने के क्या फायदे होते हैं?

Parenting Tips: मानसून के मौसम में बच्चों को टीके लगवाने के क्या फायदे होते हैं?

Child Flu Vaccine:मानसून के मौसम में बीमारियां अधिक फैलती हैं ऐसे में बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए फ्लू का टीका लगाया जाता है। जिससे उन्हे सीजनल बीमारियों और फ्लू न हो।

सर्दियों के मौसम में खांसी से हैं परेशान? जानें कफ-कोल्ड में कौन सा फल खाएं, कौन सा नहीं

सर्दियों के मौसम में खांसी से हैं परेशान? जानें कफ-कोल्ड में कौन सा फल खाएं, कौन सा नहीं

कुछ लोग खांसी होने पर फलों का सेवन करना बंद कर देते हैं, खासकर खट्टे फलों का, जबकि एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दी-खांसी में खट्टे फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। यदि आपको नहीं समझ आ रहा है कि खांसी होने पर किन फलों का सेवन करना चाहिए और किसका नहीं, तो जानें यहां...

Natural Remedies For Dry Cough: खांसते-खांसते सूख गया है गला! ये 4 आयुर्वेदिक औषधियां सूखी खांसी से दिलाएंगी राहत

Natural Remedies For Dry Cough: खांसते-खांसते सूख गया है गला! ये 4 आयुर्वेदिक औषधियां सूखी खांसी से दिलाएंगी राहत

बदलते मौसम में यदि आप भी सूखी खांसी से परेशान हैं तो यहां हम आपको कुछ आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में बता रहे हैं जिसके सेवन से आपको बहुत लाभ मिलने वाला है। 

निखिल भांबरी के घरेलू नुस्खे से प्रियांक शर्मा को मिली सर्दी से निजात

निखिल भांबरी के घरेलू नुस्खे से प्रियांक शर्मा को मिली सर्दी से निजात

सीरीज 'पंच बीट 2' में अधीश की भूमिका निभाने वाले अभिनेता निखिल भांबरी याद करते हैं कि कैसे, लॉकडाउन से पहले देहरादून में शो की शूटिंग के दौरान, उन्होंने सह-कलाकारों की मदद के लिए गर्म पानी, शहद, नींबू और हल्दी का मिश्रण तैयार किया था।

सर्दी-जुकाम में मिश्री खाने के फायदे, सर्दी-जुकाम का नेचुरल इलाज

सर्दी-जुकाम में मिश्री खाने के फायदे, सर्दी-जुकाम का नेचुरल इलाज

सर्दी-खांसी और गले में खराश से हैं परेशान तो सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजता दिवेकर ने बताए हैं ये एक अचूक घरेलू उपाय, जिसे आजमाते ही सर्दी-जुकाम और बंद नाक से मिल जाएगी राहत....

खांसी में तुलसी के सेवन के फायदे

खांसी में तुलसी के सेवन के फायदे

तुलसी की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो कई रोगों से बचाते हैं। हम आपको तुलसी के इस्तेमाल करने के तरीके बता रहे हैं, इन्हें जरूर आजमाकर देखें। इस नेचुरल हर्ब से खांसी का इलाज कुछ ही (Tulsi to cure cough) दिनों में संभव है।

सामान्य सर्दी को कोरोना का लक्षण नहीं माना जा सकता : एम्स

सामान्य सर्दी को कोरोना का लक्षण नहीं माना जा सकता : एम्स

कुछ महीने पहले तक सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार को कोरोनावायरस का लक्षण माना जाता था, लेकिन अब भोपाल और जम्मू इकाई के एम्स के प्रेसीडेंट ने कहा है कि खांसी, बुखार और सामान्य सर्दी को कोरोनावायरस के संकेत (Coronavirus Symptoms in Hindi) के रूप में 100 प्रतिशत नहीं माना जा सकता।

रात में होने वाली खांसी के टिप्स और घरेलू उपचार

रात में होने वाली खांसी के टिप्स और घरेलू उपचार

Tips to Reduce Cough in Night - अगर आपको भी रात में पड़ने वाले खांसी के दौरे से परेशीनी होती है, तो आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर खांसी की समस्या को दूर कर सकते हैं। जानें, आप किन टिप्स (Cough Home Remedies) को अपनाकर रात में होने वाली खांसी की समस्या से बच सकते हैं।

भृंगराज के सेहत पर होने वाले फायदे क्या हैं?

भृंगराज के सेहत पर होने वाले फायदे क्या हैं?

भृंगराज कई इंफेक्शन से भी शरीर को बचाता है। इसमें मौजूद गुण दर्द निवारक का भी काम करते हैं, जो शरीर में होने वाले सूजन, ऐंठन, दर्द से राहत दिलाते हैं। आइए जानते हैं, भृंगराज के कुछ फायदों (Bhringraj Health Benefits) के बारे में यहां...

बंद नाक खोलने के 4 घरेलू उपाय

बंद नाक खोलने के 4 घरेलू उपाय

बंद नाक (Stuffy Nose) नाक के मार्ग में अधिक बलगम जमा होने के कारण होता है, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि वास्तव में यह साइनस में रक्त वाहिकाओं में सूजन के कारण होता है, जो सर्दी, एलर्जी या फ्लू के कारण हो सकता है। हम आपको 4 घरेलू उपायों (Home Remedies for Stuffy Nose) के बारे में बता रहे हैं, जो बंद नाक को चुटकी में खोल देंगे।

लौंग के सेहत लाभ क्या हैं

लौंग के सेहत लाभ क्या हैं

बदलते मौसम के कारण आज लोगों को बुखार, गले में खराश, इंफेक्शन, सूखी खांसी, सर्दी-जुकाम की समस्या काफी परेशान कर रही है। परेशान होने की जरूरत नहीं, लौंग में छिपा है इन सबका इलाज। जानें, कैसे करें इसका सेवन....

सूखी खांसी के लक्षण और दूर करने के घरेलू उपचार

सूखी खांसी के लक्षण और दूर करने के घरेलू उपचार

कहते हैं खांसी (Cough) दो सप्ताह से अधिक रहे, तो डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। यह टीबी (TB) जैसी खतरनाक बीमारी के कारण भी हो सकती है। वैसे भी आजकल कोरोना काल में खांसी को नजरअंदाज करना ठीक नहीं, क्योंकि यह कोरोना के मुख्य लक्षणों (Symptoms of corona) में शामिल है।

Symptoms of Coronavirus in Hindi, खांसी और बुखार कोरोना के दो मुख्य लक्षण

Symptoms of Coronavirus in Hindi, खांसी और बुखार कोरोना के दो मुख्य लक्षण

Symptoms of Coronavirus : एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि कोरोनावायरस के दो प्रमुख लक्षण बुखार और खांसी हैं। शोधकर्ताओं ने कहा है कि ये दो ही ऐसे लक्षण हैं, जो अधिकतर मरीजों में पाए गए हैं।

Benefits of Lemon Tea in Hindi, नींबू की चाय पीने के फायदे, वजन घटाए लेमन टी

Benefits of Lemon Tea in Hindi, नींबू की चाय पीने के फायदे, वजन घटाए लेमन टी

नींबू की चाय पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। सर्दी-जुकाम, फ्लू से बचाव होता है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। जानें, नींबू की चाय पीने के फायदे (Benefits of Lemon Tea)... नींबू वाली चाय पीने के फायदे (Benefits of Lemon Tea)

Viral Infection in Kids in Hindi, बच्चों में वायरल इंफेक्शन दूर करने के उपाय

Viral Infection in Kids in Hindi, बच्चों में वायरल इंफेक्शन दूर करने के उपाय

बच्चों की देखभाल बदलते मौसम में अधिक करनी चाहिए, क्योंकि बड़ों के मुकाबले उन्हें वायरल इंफेक्शंस होने का खतरा अधिक होता है। बच्चों के शरीर में वायरस को बढ़ने से रोकने और बीमारी से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम बड़ों के मुकाबले अधिक मजबूत नहीं होता है। ऐसें में उन्हें वायरल इंफेक्शंस या अन्य किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाए रखने के लिए इन उपायों को जरूर अपनाएं।

Symptoms of Corona & Flu in Hindi: कोरोनावायरस और फ्लू के लक्षण, कैसे करें फ्लू और कोरोना में फर्क

Symptoms of Corona & Flu in Hindi: कोरोनावायरस और फ्लू के लक्षण, कैसे करें फ्लू और कोरोना में फर्क

कोरोना और सामान्य से फ्लू के लक्षण (Symptoms of flu) बिल्कुल मिलते-जुलते हैं। दरअसल, कोरोना संक्रमित लोगों में भी पहले माइल्ड लक्षण (Symptoms of coronavirus) खांसी, सर्दी, बुखार ही नजर आते हैं। जब किसी को वायरल या फ्लू (Flu) होता है, तो भी यही लक्षण (Symptoms of Corona & Flu) नजर आते हैं, ऐसे में किसी को फ्लू हुआ है या कोरोना, इसका पता कैसे लगाएं, यह एक बड़ा सवाल है।

Ayurvedic Remedies for Dry Cough: इन घरेलू नुस्खों से सूखी खांसी में पाएं राहत

Ayurvedic Remedies for Dry Cough: इन घरेलू नुस्खों से सूखी खांसी में पाएं राहत

अगर आप लंबे समय तक सूखी खांसी से जूझ रहे हैं, तो आज हमको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे (Ayurvedic Remedies for Dry Cough) बताने जा रहे हैं, जिससे सूखी खांसी झट से खत्म हो जाएगी।

जिद्दी खांसी का देसी इलाज, काम आएंगी ये घरेलू चीजें

जिद्दी खांसी का देसी इलाज, काम आएंगी ये घरेलू चीजें

सर्दी के मौसम में कुछ लोगों को खांसी ऐसे जकड़ लेती है कि जल्दी जाने का नाम ही नहीं लेती है। खांसी का इलाज अधिक दिनों तक नहीं करने से आपको काफी परेशानी हो सकती है। आपके किचन में ही कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो खांसी को दूर करने में बहुत उपयोगी हैं। शहद और तुलसी ऐसी ही दो चीजें हैं, जो जिद्दी खांसी का जड़ से इलाज करती हैं। इसके अलावा आप कुछ अन्य हर्ब्स और फूड्स का सेवन करके खांसी को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

गले की खराश दूर करने के अचूक घरेलू नुस्खे

गले की खराश दूर करने के अचूक घरेलू नुस्खे

मौसम बदलते ही सबसे पहले लोगों को सर्दी-जुकाम और गले में खराश परेशान करने लगती है। वैसे तो ठंड आने से पहले यह समस्या कॉमन है, लेकिन नजरअंदाज करने से गले में दर्द और तकलीफ बढ़ जाती है। कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर भी गले की खराश को दूर कर सकते हैं।

सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए योगासनप्राणायाम

सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए योगासनप्राणायाम

कई योगासन ऐसे हैं, जो ठंड के दिनों में शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, जिससे आप सर्दी में होने वाली बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके लिए आप प्रणायाम भी कर सकते हैं। जानें, कौन से प्राणायाम करने से सर्दी में खुद (Yoga for winter season) को गर्म रख सकते हैं।

गर्मियों में सर्दी जुकाम से हैं परेशान तो इन 6 नुस्खों से तुरंत पाएं आराम, बढ़ेगी इम्युनिटी photosPhotos

गर्मियों में सर्दी जुकाम से हैं परेशान तो इन 6 नुस्खों से तुरंत पाएं आराम, बढ़ेगी इम्युनिटी

Garmi Me Jukam Ka Ilaj In Hindi: आमतौर पर लोग सर्दियों में ही लोग फ्लू से ग्रसित होते हैं। गर्मी में सर्दी-जुखाम से काफी लोग पीड़ित होते हैं। इसकी वजह अलग-अलग वजह हो सकती हैं। लेकिन इसका घरेलू उपचार कैसे किया जाए, इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।

गले की खराश और सर्दी-खांसी का सबसे आसान घरेलू उपाय photosPhotos

गले की खराश और सर्दी-खांसी का सबसे आसान घरेलू उपाय

गले में इंफेक्शन या गले में खराश की वजह इम्यूनिटी कमजोर होना होता है. बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम के साथ गले में खराश और खांसी की समस्या हो जाती है. अगर आप सर्दी-खांसी और गले के खराश से बचना चाहते हैं, तो आपको यह आयुर्वेदिक घरेलू उपाय जरूर अपनाना चाहिए.

Cough Remedies : खांसी को दूर करने के लिए पिएं घर में बना यह सीरप, जल्द मिलेगा आराम photosPhotos

Cough Remedies : खांसी को दूर करने के लिए पिएं घर में बना यह सीरप, जल्द मिलेगा आराम

खांसी का उपचार प्राकृतिक तरीके से करना चाहते हैं, तो अनानास और शहद से बना सीरप पिएं। जानें, अनानास और शहद से कैसे सीरप बनाई जाती है और इस्तेमाल करने का तरीका क्या है।

Page 1 of 3