
... Read More
चॉकलेट खाएंगे तो दूर होगी खांसी की समस्या। © Shutterstock.
सर्दियों में खांसी एक आम समस्या है। सर्द हवाएं गला खराब कर देती हैं साथ ही खांसी और जुकाम होना आम है। इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। कई तरह के घरेलू नुस्खे भी अपनाएं जाते हैं लेकिन कई बार घर में आयुर्वेदिक तरीके से बने उपचार या फिर घर के मसालों से तैयार उपाय स्वाद में बेहद खराब होते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे जो स्वाद में मजेदार तो है ही साथ ही खांसी में भी झट से आराम देती है।
इन घरेलू नुस्खों द्वारा खांसी से पाएं छुटकारा
चॉकलेट में छिपा है खांसी का इलाज
कई शोध ऐसे सामने आएं हैं, जिसमें दावा किया गया है कि चॉकलेट खाने से खांसी की समस्या दूर होती है। यूनिवर्सिटी ऑफ हल कार्डियोवैस्कुलर और रेस्पिरेटरी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर एलिन मोरिस ने शोध किया, जिसमें उनकी टीम ने ये पाया कि खांसी होने पर अगर डार्क चॉकलेट खाई जाए तो ये बाकी दवाओं से जल्दी आराम देता है साथ ही मुंह का टेस्ट भी बरकरार रहता है।
कब्ज, गैस, खांसी जैसी कई तकलीफों से सौंफ दिलाए राहत, खाएंगे तो रहेंगे हेल्दी
कहा जाता है कि चॉकलेट में मौजूद कोकोआ दो दिन के अंदर ही खांसी को दूर करता है। शोध बताता है कि कोकोआ में एल्कलॉइड पाया जाता है जो कोडीन की तरह ही असरदार है। कोडीन बाजार में मिलने वाली खांसी की दवाओं और सिरप में पाया जाता है।
खांसी और कफ से हैं परेशान, तो मिश्री करेगी इसका इलाज
खांसी के समय पी जाने वाली सिरप से गले की अंदर एक तरह की परत जम जाती है जो इंफेक्शन से बचाती है। चॉकलेट भी कुछ इस तरह ही काम करती है। डार्क चॉकलेट खाने से गले में और मोटी परत जमती है जो जल्दी फायदा पहुंचाती है। तो फिर देर किसी बात की, यदि आपकी खांसी नहीं छूट रही तो जल्दी से डार्क चॉकलेट खाना शुरू कर दें।
बच्चों को खांसी-जुकाम से छुटकारा दिलाने वाले असरदार घरेलू नुस्खे, ट्राई करके देखें