
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 29, 2025 1:45 PM IST
Cost of Heart Surgery in India: दिल हमारे लिए कितना जरूरी है इसका बात की जानकारी होते हुए भी हम उसको लेकर गंभीर नहीं होते हैं। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जो भी काम करने होते हैं वो तो करते नहीं हैं बल्कि उल्टा वे काम करते हैं जो हार्ट को नुकसान पहुंचाते हैं। हार्ट के स्वास्थ्य को शुरुआत में इग्नोर करते रहते हैं और जब ध्यान देना शुरू करते हैं, तो स्थिति गंभीर हो चुकी होती है। लेकिन पछतावा तब होता है जब हमारा दिल हार मान लेता है और हार्ट से जुड़ी कोई न कोई बीमारी हो जाती है। लेकिन उस समय सिर्फ पछतावा करने से काम नहीं चलता है, क्योंकि उस समय तो महंगी हार्ट मेडिसिन और यहां तक कि हार्ट सर्जरी तक का सामना भी करना पड़ जाता है। आज विश्व हृदय दिवस के मौके पर हम आपको अलग-अलग स्थितियों के अनुसार हार्ट सर्जरी में होने वाले अनुमानित खर्च के बारे में बताने वाले हैं।
हम अक्सर यह सोचकर खुश होते हैं कि मेडिकल साइंस बहुत एडवांस हो गया है, बड़ी से बड़ी सर्जरी अब आसान हो गई हैं, लेकिन खासतौर पर उस समय उनके खर्च के बारे में ज्यादा सोच नहीं पाते हैं। प्राइवेट अस्पतालों में सर्जरी कराना मिडिल क्लास के बस की भी बात नहीं हैं और आज हम इसी बारे में आपको कुछ जानकारी देने वाले हैं। हार्ट सर्जरी पर प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में कितना खर्च आता है, हम इस लेख में जानेंगे।
(और पढ़ें - ओपन हार्ट सर्जरी क्यों की जाती है?)
हार्ट की सर्जरी अलग-अलग प्रकार की होती हैं, जिनमें कुछ कम जटिल तो कुछ ज्यादा जटिल होती हैं। इनके आधार पर ही हार्ट सर्जरी पर होने वाला खर्च निर्धारित होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार हार्ट की छोटी से छोटी सर्जरी पर होने वाला खर्च भी 1.5 लाख या उससे ज्यादा होता है और वह 5 लाख तक जा सकता है, जो मरीज के स्वास्थ्य, स्थिति की गंभीरता आदि पर निर्भर करता है।
इसके अलावा अगर हार्ट की सर्जरी ज्यादा बड़ी है, तो कई खर्च उससे ज्यादा भी हो सकता है और अगर दवाएं व अन्य सर्जरी से जुड़े अन्य खर्च को भी शामिल करें तो यह 10 लाख तक का खर्च पड़ सकता है। हालांकि, यह यह खर्च हर अस्पताल के अनुसार भी अलग-अलग हो सकता है।
(और पढ़ें - हार्ट अटैक के कारण)
सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट अस्पतालों की तुलना में हार्ट सर्जरी का खर्च कम है, लेकिन एक मिडल क्लास फैमिली के लिए इतना भी कम नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अगर हार्ट से जुड़ी कोई छोटी-मोटी सर्जरी है और मरीज का स्वास्थ्य ठीक है तो उसमें खर्च 30 से 40 हजार तक आ सकता है। वहीं अगर सर्जरी बड़ी है जैसे कि ओपन हार्ट सर्जरी तो यही खर्च बढ़कर 3 लाख तक भी जा सकता है और उसमें साथ में अन्य खर्च अलग से शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा जो बड़ी सर्जरी होती हैं, जिसमें हार्ट के किसी भाग को रिप्लेस या ट्रांसप्लांट करना पड़ता है, जो उनका खर्च ज्यादा होता है। उदाहरण के लिए हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी का खर्च 6 लाख या उससे भी ज्यादा तक जा सकता है। हार्ट की आर्टरी से जुड़ी सर्जरी भी पर खर्च भी 3 से 5 लाख तक हो सकता है। वहीं हार्ट रिप्लेसमेंट सर्जरी, जिसमें हार्ट को ही बदलना पड़ता है, उसपर खर्च लगभग 20 लाख तक आ सकता है। अगर हार्ट के किसी बड़े हिस्से को बदला जाना है जैसे एओर्टा या कोई अन्य हिस्सा तो खर्च 10 लाख या उससे ज्यादा तक जा सकता है।
यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा हार्ट की हेल्थ का ध्यान रखने की सलाह देते हैं, क्योंकि जब हार्ट से जुड़ी बीमारियां गंभीर हो जाती हैं तब तो उनसे निपटने मरीज के लिए आसान होता है और न ही डॉक्टर के लिए। इसलिए दिल की सेहत के साथ किया गया मजाक मरीज के लिए भी महंगा साबित होता है और डॉक्टर के लिए भी। अगर समय रहते अपने हार्ट का खास ध्यान रखा जाए तो आपका हार्ट हेल्दी रहेगा और आपको कभी हार्ट से जुड़े किसी भी इलाज की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
हार्ट पेशेंट को नियमित रूप से 30-35 मिनट की वॉक जरूर करना चाहिए। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।
हार्ट पेशेंट को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहिए। हेल्दी डाइट लें और रेगुलर एक्सरसाइज जरूर करें। हार्ट की रेगुलर चेकअप जरूर कराएं।
हार्ट को हमेशा हेल्दी रखने के लिए नमक का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। आपको धूम्रपान और शराब से भी पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स खाना चाहिए। आप फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं।