
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 2, 2024 2:57 PM IST
What is the difference between pimple and acne: चेहरे और पीठ पर होने वाले दानों को अक्सर हम पिंपल या एक्ने बोल देते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि पिंपल्स और एक्ने दोनों एक ही चीज हैं। ग्रेटर कैलाश में स्थित दिल्ली वेलनेस में कॉस्मेटोलॉजिस्ट रितु खारियान ने बताया कि पिंपल और एक्ने दोनों एक चीज हीं होते है, बल्कि दोनों में काफी अंतर होता है। रितु खारियान के मुताबिक एक्ने एक क्रोनिक बीमारी है, जबकि पिंपल उसके लक्षण। सरल शब्दों में एक्ने में होने वाले दानों को ही पिंपल कहा जाता है। हालांकि, पिंपल अलग-अलग प्रकार के होते हैं, जिनमें लाल, पस वाले व कई अलग-अलग प्रकार के पिंपल हो सकते हैं। इस प्रकार एक्ने से ग्रसित व्यक्ति को पिंपल हो सकते हैं और ये चेहरे, पीठ या शरीर के किसी दूसरे हिस्से पर भी देखे जा सकते हैं।
कॉस्मेटोलॉजिस्ट रितु खारियान के मुताबिक जब त्वचा के रोम यानी स्किन पोर्स ज्यादा सीबम, डेड स्किन सेल्स प्रदूषण या किसी अन्य कारण से रुक जाते हैं, तो इसके कारण एक्ने हो जाते हैं, जो कि एक त्वचा रोग है। ये किसी भी स्किन टाइप में हो सकते हैं और जरूरी नहीं है कि सिर्फ चेहरे पर ही हों। एक्ने की समस्या पीठ, छाती या शरीर के किसी दूसरे हिस्से पर भी हो सकती है। स्किन ग्लैंड्स त्वचा की नमी को बनाए रखने के लिए सीबम बनाती हैं और इसके असामान्य रूप से ज्यादा बनने के पीछे निम्न कारण हो सकते हैं -
पिंपल्स अक्सर कई अलग-अलग प्रकार के होते हैं और वे एक दूसरे के काफी अलग भी हो सकते हैं जो इस प्रकार हैं -
एक्ने की समस्या किसी को भी हो सकती है और सही इलाज की मदद से इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। नियमित रूप से हेल्दी स्किन रूटीन रखना एक्ने का इलाज करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, जिनकी मदद से पिंपल जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। अपने हेल्दी स्किन रूटीन में आप निम्न आदतें अपना सकते हैं -
लाइट स्किन केयर प्रोडक्ट्स - स्किन पर ज्यादा स्ट्रॉन्ग फेशवॉश व अन्य स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें
एक्सफोलिएशन - समय-समय पर अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करते रहें, ताकि डेड स्किन सेल्स निकलते रहें।
सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल - अपनी स्किन के अनुसार सही स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ताकि स्किन पोर्स बंद न हो पाएं।
पिंपल्स को छुएं नहीं - अगर आपके चेहरे, पीठ या छाटी पर पिंपल्स बन गए हैं, तो उन्हें नोचें या छुएं नहीं
पर्याप्त पानी पीते रहें - अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है।