Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में कोराना वायरस फैलने लगा है. अभी तक कोराना वायरस अमेरिका, भारत, थाइलैंड, जापान, तिब्बत और मंगोलिया में अपनी दस्तक दे चुका है. एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में 80 लोगों की जान कोराना वायरस की वजह से जा चुकी है. 800 से ज्यादा लोग कोराना वायरस के संक्रमण में हैं. चीन में कोरोना वायरस पिछले साल दिसंबर में फैला था. चीन नें वुहान शहर से लोगों को बाहर जाने पर पाबंदी लगाई जा चुकी है. तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए चिन ने 12 शहरों के लोगों पर यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह एक इंसान से दूसरे इंसान में संक्रमण के द्वारा फैलता है. संक्रमण के द्वारा फैलने वाला कोरोना वायरस जानवरों में पाया जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स और रिपोर्ट के मुताबिक समुद्री जीव-जंतुओं से यह वायरस इंसानों तक आया है.
हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस के लक्षण सामान्यतः निमोनिया की तरह होते हैं. सांस लेने में तकलीफ, सर्दी जुकाम, खांसी जैसे लक्षण कोरोना वायरस में देखने को मिलते हैं. डॉक्टर्स के अनुसार कोरोना वायरस की वजह से इंसान के कई आंतरिक अंग काम करना बंद कर देते हैं.
निमोनिया जैसे लक्षण वाले कोरोना वायरस को आप आसानी से नहीं पहचान पाते हैं. सामान्य लक्षणों को देखें तो कोरोना वायरस के लक्षण निम्नवत हो सकते हैं.
अभी तक कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है. डॉक्टर्स मानते हैं कि कोरोना वायरस पर एंटीबायोटिक का असर नहीं होता है. ज्यादातर मामलों में फ्लू वाली एंटीबायोटिक्स से कोरोना वायरस का इलाज किया जाता है. कोरोना वायरस के शिकार इंसान को ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थ दिया जाता है जिससे ऑर्गन फेल होने से रोका जा सके.
जो इंसान कोरोना वायरस से संक्रमित होता है उसे गंभीर श्वसन रोग हो जाता है. जिसे सिवीयर एक्यूट रेस्परेटॉरी सिंड्रोम भी कहा जाता है. अभी तक इसका कोई समुचित इलाज नहीं है.
डॉक्टर्स व हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कोरोना वायरस से बचने का एक ही उपाय है कि संक्रमण से बचा जाए. सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमण की बीमारी होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.
चीन या विदेशों से यात्रा करके आने वाले लोग समुचित जांच कराने के बाद ही लोगों के संपर्क में आएं. समुद्री जीव-जंतुओं का उपयोग कुछ समय के लिए बंद कर दें. रूबेला वायरस के बारे में कितना जानते हैं आप ? जानें खतरा और लक्षण.