... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : July 14, 2021 10:05 AM IST
कोरोना की दूसरी डोज के साइड-इफेक्ट इतने ज्यादा क्यों? जानें आखिर क्या होता है दूसरी डोज लेने के बाद
COVID-19 वैक्सीन लगवाना बहुत ही जरूरी है लेकिन इसके साइड-इफेक्ट आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। हां, अगर आप थोड़े सेंसेटिव हैं तो आपको दर्द और रिएक्शन थोड़े ज्यादा हो सकता है। जिसके कारण आपको एक या दो दिन तक परेशानी ज्यादा झेलनी तक पड़ सकती है। बहुत से लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन की पहली डोज में उतने ज्यादा साइड-इफेक्ट नहीं नजर आ रहे हैं, जितने की दूसरी डोज में। इस बात को देखते हुए लोगों के मन में ये ख्याल आ रहा है कि जब पहली और दूसरी डोज एक समान ही है तो दोनों के रिएक्शन में इतना अंतर क्यों है? अगर आप वैक्सीन की दूसरी डोज लेने जा रहे हैं, तो उससे पहले खुद को तैयार करने के तरीके जान लें।
एक्सपर्ट का ये भी मानना है कि अलग-अलग साइड-इफेक्ट ही हैं, जो COVID-19 वैक्सीन को अन्य वैक्सीन से अलग बनाते हैं। दूसरे इंजेक्शन, जहां इम्यून सिस्टम में आमतौर पर संक्रमण को पहचानते हैं और कम गंभीर रिएक्शन पैदा करते हैं वहीं COVID-19 वैक्सीन इंजेक्शन से गंभीर रिएक्शन हो सकते हैं।
कुछ मामलों में COVID-19 वैक्सीन की दूसरी डोज का रिएक्शन डबल हो रहा है। दरअसल पहली डोज लगने के बाद शरीर में कुछ एंटीबॉडी पहले से ही मौजूद होती हैं, जबकि वैक्सीन की दूसरी डोज लेने से इम्यून सिस्टम को और अधिक एंटीबॉडी बनाने के लिए प्रेरित होता है, जिसके कारण ही साइड-इफेक्ट बढ़ जाते हैं। एमआरएनए वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों में साइड-इफेक्ट देखने को मिल रहे हैं।
ऊपर लिखे कारकों का उल्लेख करने के बाद हमें यह भी याद रखना चाहिए कि हर व्यक्ति का इम्यून सिस्टम एक ही तरह से काम नहीं करता है। इसलिए कुछ लोगों में दूसरों की तुलना में अधिक गंभीर साइड-इफेक्ट हो सकते हैं। जेनेटिक और हार्मोनल बदलाव भी रिएक्शन के बढ़ने का कारण बन सकते हैं। यही कारण है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक साइड-इफेक्ट देखने को मिल रहे हैं। ये मासिक धर्म चक्र में परिवर्तन, पेट दर्द और मतली जैसे असामान्य साइड-इफेक्ट का कारण बन सकते हैं।
वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स फ्लू जैसे, रिएक्टोजेनिक प्रभाव दिखाई दे सकते हैं, जो पहले और दूसरे वैक्सीन शॉट में एक समान रहते हैं। हालांकि, अलग-अलग लोगों में साइड-इफेक्ट अलग-अलग हो सकते हैं।
1-इंजेक्शन के स्थान पर दर्द, जकड़न, हल्का बुखार, ये सभी लक्षण वैक्सीन के पहले शॉट के बाद दिखाई दे सकते हैं।
2-इसके अलावा आमतौर पर थकान, ऊबाऊपन और अस्वस्थता के साथ सूजन भी हो सकती है।
3-कई लोग जिन्होंने टीके की दूसरी खुराक ली है, वे गले में सूखापन महसूस कर सकते हैं और कुछ दिनों की छुट्टी चाहते हैं।
4-कुछ लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज में मतली या उल्टी जैसे लक्षणों की सूचना दी है।
5- सिरदर्द और ठंड लगने जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।