Coronavirus Vaccine: कोरोना वायरस का वैक्सीन जल्द ही हो सकता है तैयार, इजराइल के वैज्ञानिकों ने किया दावा

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया दशहत में है। चारों ओर कोरोना वायरस (कोविड 19) एक चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच लोगों के लिए इजराइल के वैज्ञानिक एक उम्मीद लेकर आए हैं। मीडिया की खबरों के मुताबिक, अब जल्द ही इजराइल के वैज्ञानिक कोरोना वायरस के वैक्सीन की घोषणा कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 14, 2020 6:18 PM IST

Coronavirus Vaccine in Hindi: कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरी दुनिया दशहत में है। चारों ओर कोरोना वायरस (कोविड 19) एक चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच लोगों के लिए इजराइल के वैज्ञानिक एक आशा की उम्मीद लेकर आए हैं। मीडिया की खबरों के मुताबिक, अब जल्द ही इजराइल के वैज्ञानिक (Israel's Defense Minister) कोरोना वायरस कोविड 19 के (Covid-19) वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) की घोषणा कर सकते हैं। गुरुवार को इस बात (Coronavirus Vaccine) की जानकारी इजराइल के एक वेबसाइट द्वारा दी गई है।

इजराइल के वेबसाइट Haaretz ने मेडिकल सोर्स का हवाला देते हुए कहा है कि इजराइल में प्रधानमंत्री कार्यालय की निगरानी में इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल रिसर्च (Institute for Biological Research) टीम द्वारा कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर रिसर्च किया जा रहा है। खबर के मुताबिक, इजराइल के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के गुणों और जैविक तंत्र को समझने में सफलता हासिल कर ली है। इससे वे कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल कर सकते हैं।

Coronavirus cases in Delhi and NCR: भारत में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, दिल्ली की निवासी थी महिला

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इजराइल के वैज्ञानिकों (Israel Scientists) को वैक्सीन के विकास के लिए कई परीक्षण और प्रयोग करने की आवश्यकता है। इसलिए कुछ समय बाद ही इस वैक्सीन की अधिकारिक घोषणा की जा सकती है। परीक्षण के बाद ही कहा जा सकता है कि ये वैक्सीन लोगों के लिए कितना सुरक्षित है।

खबरों के मुताबिक,  इजराइल के डिफेंस मिनिस्टर (Israel's Defense Minister) ने लोकल मीडिया Haaretz को कहा, 'कोरोनो वायरस के एंटी  प्रतिरोधक को विकसित करने में समय लगा है। लेकिन अब जल्द ही इसके वैक्सीन के इस्तेमाल पर सफलता सकती है।' खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय में लगभग 50 वैज्ञानिकों की टीम कोरोना वायरस के वैक्सीन बनाने के काम में लगी हुई है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर

कोरोना से पूरी दुनिया में लगभग 4,600 लोगों से भी अधिक की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही लगभग 1,25,293 लोग इससे वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना वायरस चीन में 3,100 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के वुहान शहर में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।। इटली में इस वायरस से लगभग 1000 लोगों की मौत हो चुकी है। वही, ईरान में 429 लोग इस वायरस से अपनी जान गवां चुके हैं।

भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस

भारत में भी तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है। अबतक कोरोना वायरस के 82 केस की अधिकारिक पुष्टि की जा चुकी है।  केरला में सबसे अधिक केस सामने आए हैं। यहां करीब 19 कोरोना वायरस के मामले आने आ चुके हैं। दिल्ली में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, कर्नाटक में कोरोना वायरस की वजह से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

Comic Book on Coronavirus awareness: कॉमिक बुक करेगा बच्चों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक, यहां से करें डाउनलोड