
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 6, 2020 3:08 PM IST
Coronavirus Vaccine : कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19 Infection) के कारण दुुनियाभर में 2 लाख 50 हजार से भी अधिक लोगों की मृत्यु हो गयी है। तो वहीं, भारत में कोविड संक्रमण से संक्रमित लोगों की संख्या 49 हजार से ज़्यादा है। (Covid-19 cases in India) इस जानलेवा वायरस से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए पूरी दुनिया में इसके वैक्सीन (Vaccine) की खोज हो रही है। इसी मुहिम में भारत के वैज्ञानिक भी लगे हुए। देश के वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि भारत में इस वक़्त लगभगग 30 कोविड-19 वैक्सिन्स पर काम चल रहा है। (Covid-19 Vaccines)
इस मास मैन्युफैक्चरिंग की मदद से भारत कोविड-19 वैक्सीन बनाने की दिशा में एक अग्रणी नाम बन सकता है। साथ ही उसे इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि यह वैक्सीन सस्ती और वाजिव दरों पर उपलब्ध हो सकें। फिलहाल देश की कई बड़ी कम्पनियां (Pharmaceutical industry) कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) के इलाज के लिए वैक्सीन बनाने के प्रयास कर रही हैं।(Coronavirus Vaccine)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार नें कोविड वैक्सीन विकसित करने के लिए गठित एक टास्क फोर्स के साथ बैठक की। जिसमें वैक्सीन के विकास, औषधि खोज, नैदानिक जांच और परीक्षण में भारत की मौजूदा स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया (Coronavirus Vaccine)
इस मीटिंग के बाद पीएमओ द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि, स्वदेशी कम्पनियां शुरुआती चरण में एक इनोवेटर के तौर पर उभर कर सामने आयी हैं। फिलहाल, 3 अलग तरीकों से देश में कोविड की दवा विकसित करने का काम चल रहा है।
4 जून तक भारत से कोविड-19 इंफेक्शन हो जाएगा 99% खत्म, रिसर्च में किया गया दावा