Coronavirus Vaccine: कोरोना वायरस के 3 वैक्सिन्स का हो रहा है मानव शरीर पर परीक्षण, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गैनाइजेशन ने दी जानकारी

दुनियाभर में कोरोना वायरस से 1 लाख 26 हजार लोगों की मृत्यु हो चुकी है। (Coronavirus Deaths)   इस बीमारी के इलाज के लिए अभी तक किसी वैक्सीन (Coronavirus Vaccine update) को मान्यता नहीं मिली है। लेकिन, अब इसके इलाज से जुड़ी एक बड़ी बात सामने आ रही है। दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दावा किया है कि कोरोना वायरस के 70 वैक्सिन का परीक्षण तीन व्यक्तियों पर अलग-अलग जगह परीक्षण किया जा रहा है। (Covid-19 Vaccine)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 15, 2020 3:30 PM IST

Coronavirus Vaccine update:  कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) ने दुनियाभर में लोगों को व्यापक तरीके से प्रभावित किया है। बुधवार 15 मार्च को अकेले भारत में कोविड-19 इंफेक्शन के 11 हजार से अधिक पॉजिटिव मामलों (corornavirus in India) की पुष्टि की गयी। तो वहीं, इस महामारी से 377 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से 1 लाख 26 हजार लोगों की मृत्यु हो चुकी है। (Coronavirus Deaths),   इस बीमारी के इलाज के लिए अभी तक किसी वैक्सीन (Coronavirus Vaccine update) को मान्यता नहीं मिली है। लेकिन, अब इसके इलाज से जुड़ी एक बड़ी बात सामने आ रही है। दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दावा किया है कि कोरोना वायरस के 70 वैक्सिन का परीक्षण तीन व्यक्तियों पर अलग-अलग जगह परीक्षण किया जा रहा है। (Covid-19 Vaccine)

कोरोना वायरस के 3 वैक्सिन्स का हो रहा है मानव परीक्षण

कोरोना वायरस के वैक्सिन (Coronavirus Vaccine) के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने कहा कि हांगकांग की कैन्सिनो बायोलॉजिक्स और बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलोजी इस दवा का उत्पादन करने वाली जा रही है। हालांकि, बताया गया कि यह एक प्रायोगिक टीका है और फिलहाल इसे तैयार करने का कार्य दूसरे फेज में चल रहा है । गौरतलब है कि दो और वैक्सीन्स का निर्माण अमेरिका की दवा निर्माता कम्पनी इनोवियो फार्मास्यूटिकल्स द्वारा किया गया है। जिसे, मानव शरीर में इंजेक्ट कर उसका परीक्षण हो रहा है। (Coronavirus Vaccine in hindi)

दुनियाभर के एक्सपर्ट्स कर रहे हैं वैक्सीन बनाने की कोशिश

जैसा कि कोरोना वायरस की वजह से बहुत-से लोगों को जान गंवानी पड़ी है। क्योंकि, यह बीमारी बहुत ही तेज़ी से फैलती है। इसीलिए, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इसके इलाज और रोकथाम के लिए वैक्सीन की खोज की जा रही है। दवाइयां बनाने वाली छोटी-बड़ी कम्पनियां इस प्रयास में योगदान दे रही हैं। कैनसिनो कम्पनी की तरफ से जानकारी दी गयी कि महीनेभर पहले इस वैक्सीन की जांच के लिए इसे मानव शरीर में इंजेक्ट करने के लिए चीन ने अनुमति दे दी थी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source