Covid Vaccination Tips: कोरोना वैक्सीन लेने से पहले, बाद में, दूसरे शॉट की प्रतीक्षा के दौरान और दूसरी डोज के बाद क्या करें, क्या ना करें, जानें सबकुछ डिटेल में...
Covid Vaccination Tips: कोरोना वैक्सीन लेने से पहले, बाद में, दूसरे शॉट की प्रतीक्षा के दौरान और दूसरी डोज के बाद क्या करें, क्या ना करें, जानें सबकुछ डिटेल में...
आप कोरोना वैक्सीन का टीका ले चुके हैं या फिर लेने जा रहे हैं, तो टीकाकरण से संबंधित मुख्य बातें जैसे क्या करें और क्या ना करें (Pre & Post Covid Vaccination Tips) जैसी बातों को जरूर ध्यान में रखें....
Written By:
Anshumala
| Updated : July 8, 2021 12:38 PM IST
कोरोनावायरस का टीका लेने के बाद क्या करें, क्या ना करें, जानें सबकुछ डिटेल में....
Covid Vaccination Tips: कोरोनावायरस का कहर (Coronavirus pandemic) अभी भी खत्म नहीं हुआ है। लगातार एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि आने वाले महीनों में कोरोना की तीसरी लहर (Coronavirus 3rd Wave in india) आ सकती है। ऐसे में अभी भी हर एक व्यक्ति को पूरी सावधानी बरतनी होगी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ ही कोरोना वैक्सीन लगवाने की जरूरत होगी। कोरोना वैक्सीन (Coronavirus vaccination) की सारी डोज लगवाना बहुत जरूरी है, तभी आप कोरोना के गंभीर होने से खुद को बचा सकते हैं। बेशक, कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन यह बात आपको ध्यान में रखनी होगी कि किसी भी बीमारी से बचने या उसे अधिक गंभीर होने से बचाता है टीकाकरण (Vaccination)। यदि आप टीका लगवाने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ख्याल (Covid Vaccination Tips in Hindi) जरूर रखें। कुछ टीकाकरण से संबंधित मुख्य बातें, एडवाइजरी, टीका लेने से पहले और बाद में क्या करें और क्या ना करें (Pre & Post Covid Vaccination Tips) जैसी बातों के बारे में जानकारी दे रही हैं, कोलंबिया पेसिफिक कम्युनिटीज की एडवाइजर हेल्थ एंड वेलनेस डॉ. कंचन सान्याल। डॉक्टर की इन टिप्स और महत्वपूर्ण बातों को आप जरूर फॉलो करें।
जो भी वैक्सीन उपलब्ध हो उसे लगवाएं
''वैक्सीन शॉपिंग'' से बचें। आपको जो भी वैक्सीन दी जा रही है, उसे लगवा लें। चूंकि, प्रयोग में लाई जा रही सभी वैक्सीन इस महामारी को रोकने में मददगार साबित हो रही हैं। फिलहाल, देश में कोविशील्ड वैक्सीन, कोवैक्सीन, स्पूतनिक वी उपलब्ध हैं और बहुत जल्द मॉडर्ना भी भारत में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो सकती है। अब तक जितने लोगों को भी देश में कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है, उनमें कॉमन साइड एफेक्ट्स ही देखे गए हैं, जो आमतौर पर दूसरी बीमारियों में दी जाने वाली वैक्सीन में देखने को मिलते हैं। ऐसे में हर किसी को वैक्सीन जरूर लेनी चाहिए।
वैक्सीन लगवाते समय क्या करें, क्या ना करें (Covid Vaccination Tips)
वैक्सीन के उपयोग से जुड़ी पात्रता (Eligibility) या स्वास्थ्य समस्याओं संबंधी जानकारी के लिए, आप भारत सरकार की वेबसाइट को देख सकते हैं। (www.mohfw.gov.in/covid_vaccination/vaccination/faqs.html)
वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं, तो मास्क का उपयोग करें या चेहरे को ढंककर रखें, क्योंकि कोविड-19 वायरस के प्रकोप को फैलने से बचाने के लिए अभी भी ऐसा करना बेहद जरूरी है। चूंकि, आप वैक्सीन सेंटर(Covid Vaccination Tips) में लोगों के अधिक करीब बैठे होते हैं।
वैक्सीन लेने के 30 मिनट बाद तक क्लिनिक में ही बैठकर प्रतीक्षा करें ताकि यह जाना जा सके कि टीका लगाने के तुरंत बाद या थोड़ी देर बाद कोई गंभीर दुष्प्रभाव तो नहीं दिख रहा है।
कम आस्तीन वाली कमीज या ढीला ब्लाउज पहनें, जिससे कि नर्स और डॉक्टर्स आसानी से टीका लगा सकें।
यदि आपको कोई समस्या या लक्षण जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम दिखाई दे, तो किसी अन्य दिन टीका लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं।
यदि आपमें कोरोना के लक्षण (Covid Symptoms) दिखाई दे रहे हों या आपको पता चलता है कि आपको किसी कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए थे, तो सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए क्वारंटीन हो जाएं। सेल्फ-आइसोलेशन में चले जाएं एवं टीकाकरण के लिए किसी अन्य तिथि को अपॉइंटमेंट ले लें।
कोरोना वैक्सीन लेने के बाद क्या करें (Post Covid Vaccination Tips)
यदि आपको पहले से ही कोई अन्य रूटिन वैक्सीन लेना हो, तो उस वैक्सीन और अपने कोविड-19 वैक्सीन के बीच 14 दिनों का अंतर रखें।
इंजेक्शन लगने के बाद, साफ-सुथरे, ठंड, गीले कपड़े से उस स्थान को साफ करें।
बांह को चलाएं और व्यायाम करें।
जो लोग ब्लड थिनर्स का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें उस स्थान पर हल्का-सा दबाव देने से खरोंच को कम करने में मदद मिलेगी।
यदि आपको लगातार दर्द महसूस हो रहा हो, तो आप अपने चिकित्सक के परामर्श से पैरासिटामॉल या आइबुप्रोफेन ले सकते हैं। कुछ दिनों में दर्द और सूजन समाप्त हो जाएगी।
हल्के-फुल्के सामान्य रिएक्शंस जैसे कि बुखार (फ्लू) हो सकता है। इसके चलते दैनिक क्रियाकलापों को करने की आपकी क्षमता भी प्रभावित हो सकती है, लेकिन ये सभी कुछ दिनों में समाप्त हो जाएंगे।
भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें
रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने वाले पदार्थों के साथ-साथ तरल पदार्थों एवं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाले पदार्थों के सेवन करना चाहिए। इनसे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ लेने में मदद मिलेगी।
वैक्सीन के साथ शराब के सेवन से परहेज करें। वैक्सीन लेने के 48 घंटे पहले और 48 घंटे बाद तक शराब का सेवन न करें। वैक्सीन के साथ शराब के सेवन के दुष्प्रभाव के रूप में अधिक खुमारी भी हो सकती है।
दूसरे शॉट की प्रतीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां
कोविड-19 वैक्सीन की 2 खुराक आवश्यक है। हालांकि, यह दूसरी डोज लिए जाने के एक हफ्ते या दो हफ्ते बाद तक पूरी तरह असरकारक नहीं हो सकती है।
आपने जिस वैक्सीन की पहली खुराक ली है, आपको उसी वैक्सीन की दूसरी खुराक भी लेनी चाहिए, इस बात का ध्यान रखें।
सुनिश्चित करें कि आपकी मौजूदा स्वास्थ्य समस्या नियंत्रण में हो।
वैक्सीन की दूसरी खुराक के बाद बरती जाने वाली सावधानियां
भेंट-मुलाकात और भीड़भाड़ से परहेज करें।
वैक्सीन लेने के बाद आपको ऐसा लग सकता है कि आप अपने उन दोस्तों के साथ बेफिक्र होकर मिल-जुल सकते हैं, जो वैक्सीन की दोनों खुराकें ले चुके हैं। हालांकि, यदि आपने वैक्सीन नहीं लगवाई है, तो आपको और आपके संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति को मास्क पहनना चाहिए।
टीकाकरण के बाद बरती जाने वाली सावधानियां (Post Covid Vaccination Tips)
यदि आप अपने परिवार के किसी ऐसे सदस्य से मिलते हैं, जो कोविड-19 संक्रमित है या कोविड के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो आपको क्वारंटीन होने की कोई जरूरत नहीं यदि आप-
पूरी तरह से वैक्सिनेटेड हैं अर्थात 2 खुराक वाली सीरीज में दूसरी खुराक के 2 हफ्ते बाद।
सीरीज के अंतिम डोज लिए जाने के बाद अभी 3 महीने नहीं हुए हों।
मौजूदा कोविड-19 प्रकोप के बाद से कोई भी लक्षण मौजूद न हो।
फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें, मास्क का उपयोग करें और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें।बेशक कोरोना का प्रकोप कम होता दिख रहा है, लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है। इस नए डेल्टा प्लस वायरस एवं नए वैक्सीन्स से जुड़े नए-नए आंकड़े आए दिन आ रहे हैं, जो हमें बताते हैं कि टीकाकरण के जरिए ही हम कोविड-19 से लड़ सकते हैं। तभी हम सभी अपने जीवन एवं हमारी दुनिया को अपने नियंत्रण में ले सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.