hamburger icon
A
Read in English

Coronavirus Update: कोरोना वायरस से भारत में हुई तीसरी मौत, मुंबई के अस्पताल में भर्ती था मरीज

Coronavirus Update: कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत की खबर सामने आ रही है। हेल्थ मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया के साइट के (Health Ministry of India) मुताबिक, कोरोना वायरस से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 64 साल के शख्स की मौत हो गई है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 17, 2020 1:43 PM IST

Coronavirus Update: कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत की खबर सामने आ रही है। हेल्थ मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया के साइट के (Health Ministry of India) मुताबिक, कोरोना वायरस से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 64 साल के शख्स की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति का कस्तूरबा अस्पताल में इलाज चल रहा था (Coronavirus Update)। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में अबतक कोरोना वायरस के 39 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus) तेजी से फैल रहा है। इसके बाद केरला में भी कोरोना वायरस के मामले काफी ज्यादा हैं। यहां 27 मामले सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अबतक भारत में कोरोना वायरस के 125 मामले सामने आ चुके हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा में कोरोना वायरस में 1-1, कर्नाटक में 2 और केरल में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, महाराष्ट्र में एक तीन साल की बच्ची समेत उसके माता-पिता कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। तीनों को कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देखिएं स्वास्थ्य मंत्रालय के आकंड़ें-

कोरोना वायरस भारत में काफी तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने साइट पर नए आंकड़े अपडेट किए हैं। इन आंकड़े के मुताबिक भारत में 125 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। वहीं, तीन लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है।

coronavirus cases Health Ministry of India (https://www.mohfw.gov.in/)

लोगों से की जा रही सतर्क रहने की अपील

बता दें कि कोरोना वायरस से सतर्क रहने की अपील लगातार की जा रही है। इसके लिए देश के कई राज्यों के स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर सहित पब्लिक प्लेस को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वे कोरोना वायरस से सतर्क रहें और सुरक्षित रहने की कोशिश करें।

Coronavirus Mask: क्या कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना है जरूरी?

कोरोना वायरस वैक्सीन का हुआ ट्रायल

अमेरिका के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के वैक्सीन को (Coronavirus Vaccine) तैयार कर लिया है। इसका ट्रायल सोमवार वॉशिंगटन स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान में किया गया। वैज्ञानिकों ने पहले ट्रायल में 45 स्वस्थ युवाओं को लिया। ये युवा कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं थे। वैज्ञानिकों ने इन युवाओं पर ट्रायल इसलिए किया ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि इस वैक्सीन से क्या साइड इफेक्ट होते हैं।

Coronavirus COVID-19: जानें कोरोना वायरस के लक्षण, इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में, समझें कब करना चाहिए डॉक्टर से सम्पर्क