Coronavirus update: स्पेन की राजकुमारी का कोविड-19 के चलते निधन, यूके में सबसे बुजुर्ग 108 वर्षीय महिला की कोरोनावायरस से मौत

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के अलावा राजघराने के प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 29, 2020 4:29 PM IST

Coronavirus update: कोरोना वायरस(coronavirus) की वजह से स्पेन के शाही परिवार में एक मृत्यु हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार राजकुमारी मारिया टेरेसा (Princess Maria Teressa) का कोरोना वायरस इंफेक्शन के कारण निधन हो गया। बता दें, कि मारिया दुनिया में शाही परिवार की पहली सदस्‍य हैं जिनकी इस महामारी से मौत हो गई है। 86 साल की राजकुमारी मारिया स्‍पेन के राजा फीलिप सिक्स्थ की कज़िन हैं। राजकुमारी मारिया की मृत्यु की जानकारी की उनके भाई राजकुमार सिक्‍टो एनरिक डी बोरबोन के फेसबुक अकाउंट पर खुद राजकुमार द्वारा पुष्टि की गयी।(coronavirus worldometer)

स्पेन के राजा का किया गया कोरोना टेस्ट:

इस फेसबुक पोस्ट में राजकुमार ने बताया कि मारिया ने अपनी अंतिम सांसे फ्रांस की राजधानी पेरिस में ही लीं। मिली जानकारी के अनुसार, इसी दौरान स्‍पेन के राजा फीलिप का कोरोना इंफेक्शन टेस्ट किया गया।  इस टेस्ट में राजा को निगेटिव पाया गया। शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्‍कार किया गया।( Spanish princess died due to coronavirus infection)

Tips to prevent Coronavirus: कोरोना वायरस के खतरे से खुद को सुरक्षित रखने के लिए फॉलों के ये 5 बेसिक हाइजिन टिप्स

108 वर्ष की ब्रिटिश महिला का कोरोना वायरस से निधन:

ब्रिटेन में 108 वर्षीय एक महिला की कोरोनावायरस पॉजिटिव होने के चंद घंटों के भीतर मौत हो गई। गौरतलब है कि, हिल्डा चर्चिल जो दो विश्वयुद्धों और स्पैनिश फ्लू के प्रकोप से बच गई थीं, उनकी कोरोना वायरस की वजह से मृत्यु हो गयी।  लंदन स्थित मेट्रो अखबार ने शनिवार को रिपोर्ट में कहा कि हिल्डा चर्चिल (Hilda Churchil) ने ग्रेटर मैनचेस्टर के केनफोर्ड लॉज होम में एक सप्ताह से अधिक समय के लिए खुद को 'होम आइसोलेट' किया। हालांकि, उनमें कोरोना वायरस इंफेक्शन के मामूली लक्षण दिखना शुरू हो गए।(Britain's oldest lady died due to coronavirus)

108 वर्ष की हिल्डा थीं यूके की सबसे बुज़ुर्ग महिला:

डेलीमेल.कॉम और अन्य स्थानिय समाचार एजेंसियों के मुताबिक, हिल्डा का पूरा परिवार 5 अप्रैल को उनका 109 वां जन्मदिन मनाने की प्रतिक्षा कर रहा था। लेकिन शनिवार सुबह उनका निधन हो गया।

मेट्रो अखबार ने उनके पोते का हवाला देते हुए लिखा, "यह हमारे लिए बहुत ही दुर्भाग्य की बात है। उनके जन्मदिन में अभी कुछ सप्ताह शेष थे,जिसको लेकर हम सभी बहुत उत्साहित थे। मुझे लगता है कि हम सभी को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। वह लड़ाकू थीं, बस हल्के लक्षण थे।"

ब्रिटेन में कोरोना के अब तक 17,312 मामलों के साथ 1,019 लोगों की मौत हुई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source