... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Coronavirus Update: भारत में कुल 206 मामले, मध्य प्रदेश में भी कोरोना ने दी दस्तक
Coronavirus Update: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को देश में कोरोनावायरस (coronavirus) के कुल मामलों की संख्या 206 बताई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मीडिया से कहा, "चार मौतों के साथ अबतक कुल 206 मामल देशभर में सामने आए हैं।"
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के आंकड़े अपनी वेबसाइट पर भी डाले हैं। कुल सक्रिय मामलों की संख्या आठ घंटों के अंदर 171 से बढ़कर 196 हो गई है।
कुल संख्या में 196 सक्रिय कोरोनावायर मामले (Coronavirus Case) और एक माइग्रेटेड कोविड-19 मरीज शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि कम से कम 191 भारतीय और 32 विदेशी नागरिक नोवल कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। इनमें से 23 लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि चार लोगों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र इस बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित है, जहां अबतक कुल 52 मामले हैं और एक की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के बाद केरल में 28 पुष्ट और सक्रिय मामले सामने आ चुके हैं। तीन मरीज पहले ही ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में 17 मामले हैं, जिसमें से पांच लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मंत्रालय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 23 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक विदेशी नागरिक है। नौ लोग ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
आंध्र प्रदेश में भी कोरोनावायरस के मामलों की संख्या बढ़ रही है। अभी वहां कुल तीन मामले हैं। इसके बाद गुजरात में पांच, हरियाणा, राजस्थान और तेलंगाना में अलग-अलग 17 मामले हैं। कर्नाटक में 15 मामले, तमिलनाडु और उत्तराखंड में तीन मामले हैं। जम्मू-कश्मीर में चार मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि लद्दाख में 10 मामले सामने आए हैं।
पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पंजाब में अलग-अलग दो मामले सामने आए हैं। जबकि पुडुचेरी और चंडीगढ़ में कोविड-19 का पहला मामला सामने आया है।
जबलपुर में कोरोनावायरस के 4 मरीज मिले
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) ने दस्तक दे दी है। जबलपुर में चार लोगों के कोरोनावायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन सभी को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि दुबई से आए तीन और जर्मनी से आए एक व्यक्ति में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीनों व्यक्ति एक ही परिवार के हैं। इन सभी मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखकर किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, कोरोनावायरस को जल्दी ही नियंत्रित कर लिया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हैं। जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उनके संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।