... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Coronavirus: कोरोना वायरस का आयुर्वेदिक इलाज | TheHealthSite Hindi
भारत में भी कोरोना वायरस के 3 मरीज सामने आ चुके हैं. कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण वाले ये तीनों मरीज केरल के हैं. इन तीनों मरीजों में कोरोना वायरस का संक्रमण चीन में ही हुआ था. ये तीनों कोरोना वायरस संक्रमण वाले मरीज चीन से वापस लौटकर आए हैं. अभी तक कोरोना वायरस से विश्वभर में 18,992 लोग संक्रमित हो चुके हैं. कोरोवा वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 425 तक पहुंच गयी है. भारत में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आयुष मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है. इसके साथ ही कोरोना वायरस का आयुर्वेदिक इलाज (Ayurvedic treatment for coronavirus) भी सुझाया है. अब सवाल यह उठता है कि क्या कोरोवा वायरस का आयुर्वेदिक इलाज संभव है.
इस मामले में हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स मानते हैं कि कोरोना वायरस का इलाज आयुर्वेदिक (Coronavirus Ayurvedic treatment) दवाओं से हो सकता है या नहीं अभी यह शोध का विषय है. आयुष मंत्रालय द्वारा सुझाए गये उपाय कोरोना वायरस के लक्षणों पर नियंत्रण पाने वाले हैं.
इन आयुर्वेदिक उपायों से कोरोवा वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस से बचने के जो उपाय बताए गये हैं उनका पालन करके आप कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सकते हैं. कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव की जानकारी ही जान बचा सकती है.
इन सभी आयुर्वेदिक उपायों को करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक की सलाह जरूर लें. मास्क भी कोरोना वायरस से नहीं बचा सकता है…अगर आप करते हैं यह गलती.
कोरोना वायरस से बचने के आसान उपाय जो WHO द्वारा सुझाए गये हैं.