
Also Read
बिहार में कोरोना वायरस के 16 मामले ।
Coronavirus Update: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण (coronavirus spread) के एक और मामले की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कारोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 16 हो गई है। (coronavirus cases in india)
बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की राज्य निगरानी अधिकारी ड़ रागिनी मिश्र ने बताया कि दुबई से लौटा गोपालगंज निवासी 35 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सोमवार को सैंपल जांच के बाद एक भी कोरोना संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई थी।(coronavirus cases on rise in bihar)
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक बिहार में कोरोना वायरस के 1051 संदिग्ध नमूनों की जांच की गई है, जिसमें से अब तक 16 पॉजिटिव (covid-19 positive cases) पाए गए हैं। कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक व्यक्ति की गत 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी। ( death due to corona infection )
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों में बड़ी संख्या में लोग अन्य राज्यों से बिहार आए हैें, ऐसे में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस बीच एहतियातन प्रशासन ने सभी लोगों को अलग रखने की व्यवस्था की है। (coronavirus cases in Bihar)
बिहार में लॉकडाउन को पूरी तरह से प्रभावी करने के लिए राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है. आपातकालीन स्थिति को छोड़कर एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर भी रोक लगा दी गई है.(coronavirus cases in Bihar)