hamburger icon
A
Read in English

Coronavirus Treatment: मलेरिया की दवा कोरोना वायरस के इलाज में आएगी काम

Coronavirus Treatment: कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए पूरी दुनिया इसके इलाज (Coronavirus Treatment) को ढूंढने में लगी हुई हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए मलेरिया के बुखार में काम आने वाली दवाई हाईड्रॉक्सी-क्लोरोक्वीन को इलाज (Coronavirus Treatment) के लिए मंजूरी दे दी है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 24, 2020 8:56 AM IST

Coronavirus Treatment: कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए पूरी दुनिया इसके इलाज (Coronavirus Treatment) को ढूंढने में लगी हुई हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए मलेरिया के बुखार में काम आने वाली दवाई हाईड्रॉक्सी-क्लोरोक्वीन को इलाज (Coronavirus Treatment) के लिए मंजूरी दे दी है।

सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने स्पष्ट कर दिया कि उन्होंने ये एडवाइजरी ऐसे लोगों के लिए जारी किया है जो कोरोना वायरस के संदिग्ध या पुष्ट मरीजों का इलाज कर रहे (Coronavirus Treatment) हैं।

Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस के मामले 500 पार, पंजाब और महाराष्ट्र में कर्फ्यू

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने कहा,  कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को देख रहे डॉक्टर्स, अन्य स्वास्थ कर्मी और पुष्ट मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को हाइड्रॉक्सी-क्लोरोक्वीन दी जानी चाहिए।

आपात परिस्थिति में सीमित मात्रा में ही करें इस्तेमाल

हालांकि, हाईड्रॉक्सी-क्लोरोक्वीन को इलाज के लिए मंजूरी दे दी है। लेकिन इसे अभी सिर्फ आपात परिस्थितियों में की जाने की मंजूरी दी गई हैं। वहीं, रिसर्च सेंटर द्वारा कहा गया है कि इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें।

15 साल से कम उम्र के लिए नहीं है दवा

मेडिकल रिसर्च सेंटर ने ये स्पष्ट कर दिया है कि इस दावी की अनुशंसा 15 साल से कम उम्र केो बच्चों के लिए नहीं है। इसके साथ ही आंख की समस्या से जूझ रहे लोगों पर भी इस दवा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। परामर्श के अनुसार,  इस दवा को सिर्फ डॉक्टर्स के निर्देशन पर दी जानी चाहिए। वहीं, कुछ डॉक्टर्स का कहना है कि  डॉक्टर्स से परामर्श लिए बिना इस दवा का सेवन करना खतरनाक हो सकता है।

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पार

मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस का संकट धीरे-धीरे काफी बढ़ता जा रहा है। अबतक पूरे देश में 500 से अधिक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हो चुके हैं। वहीं, 10 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के सभी राज्यों को लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं, पंजाब और महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगाया गया है।

Coronavirus live update: मुंबई में खुला भारत का पहला कोविड-19 समर्पित अस्पताल, नोएडा में कोरोनावायरस के 2 और मामले

इंडियन काउंसलिंग ऑफ मेडिकल रिसर्च की पढ़ें एडवाइजरी