
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 4, 2021 5:08 PM IST
Coronavirus Third Wave and Children: कुछ दिनों पहले एक अनुमान के अनुसार भविष्यवाणी की गयी थी कि जुलाई-अगस्त 2021 की अवधि में महाराष्ट्र राज्य में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आएगी। जिसके बाद से इस स्थिति से निपटने से जुड़ी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। अब, आशंका जताई जा रही है कि कोविड-19 संक्रमण की यह तीसरी लहर बच्चों को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। एक्सपर्ट्स का दावा है कि, थर्ड वेव में बच्चे बुरी तरह से चपेट में आ सकते हैं। इसे देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) और महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) ने मिलकर शहर में विशेष तैयारियां शुरू की हैं। यहां एक विशेष बाल चिकित्सा कोविड केयर वार्ड की स्थापना की जा रही है। (Coronavirus Third Wave and Children in Hindi)
Mumbai saw a massive spike last month and sustained it because of constant capacity increase in beds & facilities.
We are now focussed on creating almost 6500 O2 beds and approximately 1500 more ICU/ HDU beds in the coming few days at the new jumbos coming up. — Aaditya Thackeray (@AUThackeray) May 3, 2021
बता दें कि, कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने पिछले हफ्ते राज्य के सभी जिला कलेक्टरों और नगरपालिका आयुक्तों को कोविड-19 के तीसरे हमले के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। वहीं, महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) जो मुंबई उपनगरीय जिले के संरक्षक मंत्री हैं, उन्होंने इस संबंध में बीएमसी मेयर किशोरी पेडनेकर (Kishori Pednekar), अतिरिक्त नगर आयुक्त संजीव जायसवाल और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा की है। उन्होंने बीएमसी को अगली लहर की आशंका वाले अलग-अलग पीडियाट्रिक कोविड केयर वार्ड बनाने का सुझाव दिया है।
Since last year, our jumbo covid care centres also have units of covid +ve dialysis, covid +ve maternity care as well.
As the virus mutates and targets different age groups, our response to it must actively mutate as well — Aaditya Thackeray (@AUThackeray) May 3, 2021
आदित्य ठाकरे ने कहा, पिछले साल से, हमारे जंबो कोविड केयर सेंटर्स में कोविड डायलिसिस और मदर केयर यूनिट्स भी हैं। जैसा कि वायरस अलग-अलग आयु वर्गों को प्रभावित करता है, हमारी प्रतिक्रिया भी सक्रिय रूप से बदलनी चाहिए। बता दें कि, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के नवीनतम स्वास्थ्य आंकड़ों के अनुसार,
(स्रोत--आईएएनएस,आरजेएस)