... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 5, 2020 10:35 AM IST
coronavirus symptoms What changes occur in the body when suffering from coronavirus in Hindi
कोरोना वायरस संक्रमण चीन से दुनियाभर में पहुंच चुका है. हर कोई यह जानना चाहता है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा भारत में कितना है.? कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण क्या हैं.? इंसान के शरीर में कोरोना वायरस किस तरह से हमला करता है.? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है.
इन सवालों के जवाब को समझने के लिए कोरोना वायरस पर लांसेट जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट को पढ़ना चाहिए. चीन में पहले 99 मरीजों पर आधारित इस रिपोर्ट में कोरोना वायरस से संक्रमति लोगों के लक्षण के बारे में बता रहे हैं.
चीन के वुहान शहर में जो पहले 99 मरीज आए थे उनमें ज्यादा तर लोग फेफड़े की परेशानी वाले थे. लगभग सभी लोगों में निमोनिया के लक्षण थे. सभी मरीजों में फेफड़े की परेशानी देखी गयी थी. फेफड़े ऑक्सिजन को जहां से खून में पहुंचाते हैं वहां पर पानी इकट्ठा हो रहा था. कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव की जानकारी ही जान बचा सकती है.
वुहान शहर में पहले 99 मरीज जो आए थे उनमें फेफड़े की परेशानी के अलावा कुछ अन्य परेशानियां भी थीं. सभी लोगों में एक जैसा लक्षण देखने को नहीं मिला था. हम यहां पर संख्या के आधार पर कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण बता रहे हैं. मास्क भी कोरोना वायरस से नहीं बचा सकता है…अगर आप करते हैं यह गलती.
यह सवाल भी सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. अभी तक की मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि कोरोना वायरस का संक्रमण हुआनान के सी फूड मार्केट के पास सबसे ज्यादा हुआ है. लांसेट पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती 99 मरीज जो कोरोना वायरस से संक्रमित थे उनमें 49 लोगों का संबंध सीफूड मार्केट से था.
लेकिन इस विषय पर चीन की तरफ से जो बाते अभी कही जा रही हैं वो यह हैं कि कोरोना वायरस सी फूड मार्केट से नहीं बल्कि उनकी प्रयोगशाला से आया है. इस पर भी लोगों का मत एक नहीं बन पा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि हुआनान सी फूड मार्केट से चीन की उस प्रयोगशाला की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है जिसकी वो बात कर रहा है. चीन की वो प्रयोगशाला संक्रमण वाले वयारस पर शोध करती है. कोरोना वायरस से बचने के आसान उपाय जो WHO द्वारा सुझाए गये हैं.