
Also Read
कोरोना मरीजों में स्वस्थ होने के 2 महीने बाद भी दिख रहे हैं ये लक्षण।© Shutterstock.
Symptoms of coronavirsus: एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कोरोनावायरस से ठीक हो चुके मरीजों में दो महीने बाद भी कई लक्षण नजर आ रहे हैं। अध्ययन में कहा गया है कि दो महीने बाद भी स्वस्थ हो चुके लोगों में कोरोना से संबंधित कई लक्षण नजर आ रहे हैं। यह चिंताजनक स्थिति हो सकती है, क्योंकि ऐसा हुआ तो कोरोनावायरस का प्रसार (Spread of coronavirus) कम होने की बजाय बढ़ता ही जाएगा।
यह अध्ययन इटली में किया गया है। अध्ययन में शामिल शोधकर्ताओं का कहना है कि हमने कई ऐसे कोरोना से स्वस्थ हो चुके लोगों में दो महीने बाद थकावट महसूस करने जैसे लक्षण देखे हैं।
इटली में हुए इस अध्ययन में लगभग 143 लोगों शामिल किया गया। ये सभी कोरोना से संक्रमित लोग थे, जिनका इलाज हॉस्पिटल में हुआ था। अध्ययन के परिणाम में यह बात सामने आई है कि 90 फीसदी लोगों में कोरोना से ठीक होने के 2 महीने बाद भी कई लक्षण जैसे थकान महसूस करना, जोड़ों में दर्द, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत नजर आई है। इस अध्ययन का नेतृत्व रोम स्थित हॉस्पिटल के डॉक्टर एंजेलो कार्फी ने किया है।
डॉक्टर एंजेलो कार्फी का कहना है कि कोरोना संक्रमित होने के लगभग 60 दिनों बाद सिर्फ 12.6 प्रतिशत लोग ही कोरोना के लक्षणों (Symptoms of coronavirsus in hindi) से पूरी तरह से मुक्त पाए गए। कुछ लोगों ने शोधकर्ताओं से अपनी जीवन की गुणवत्ता के बारे में भी बात की। उनका कहना है कि उनकी लाइफ क्वालिटी कोरोना होने से पहले की तुलना में काफी हद तक खराब हो गई है। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में सामने आए इस परिणाम को चिंताजनक कहा है।
कोरोनावायरस के सामने आए 3 नये लक्षण, इन्हें ना करें नजरअंदाज
New Symptoms of Corona: बुखार, खांसी से पहले दिखे ये 2 नए लक्षण, तो हो सकता है कोरोना