Coronavirus Symptoms in Hindi: कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव की सही जानकारी आपकी जान बचा सकती है
Coronavirus Symptoms in Hindi: कोरोना वायरस की वजह से लोगों की जान जा रही है. चीन सहित एशिया के कई देश कोरोना वायरस के संकट में हैं. कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव के उपाय (Coronavirus symptoms and prevention) की जानकारी आपकी जान बचा सकती है.
The outbreak has also spread to more than 25 countries and territories worldwide.
Written by akhilesh dwivedi|Updated : January 29, 2020 12:23 PM IST
Coronavirus symptoms in Hindi: चीन में कोरोना वायरस कई लोगों की जान ले चुका है. भारत में भी कोरोना वायरस के लिए अलर्ट जारी किया गया है. कोरोना वायरस ऐसा वायरस है जिसका अभी तक कोई इलाज नहीं है. निमोनिया के लक्षण वाले कोरोना वायरस के संक्रमण से एशिया के कई देश डरे हुए हैं. कोरोना वायरस के कारण के बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है. कुछ मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि चीन में कोरोना वायरस सी फूड के द्वारा इंसानों में आया है. आपको कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है. कुछ सावधानियों और कोराना वायरस संक्रमण से बचाव के उपाय (Coronavirus symptoms in Hindi and it's prevention) आपकी जान बचा सकते हैं.
Coronavirus symptoms in hindi (कोरोना वायरस के लक्षण)
बुखार के साथ सिर में दर्द हो सकता है.
सर्दी-जुकाम और खांसी हो सकती है.
सांस लेने की तकलीफ हो सकती है.
नाक से पानी बहना भी कोराना वायरस का लक्षण है.
कोरोना वायरस संक्रमण होने पर ऑर्गन फेल्योर होने लगता है.
क्या हैं कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचाव के उपाय
आपको (Coronavirus Prevention in Hindi) कोरोना वायरस से बचने के लिए कुछ जरूरी उपाय इस समय करना चाहिए. इसके लिए आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बातों का ध्यान रखना है. आइए जानते हैंं कोरोना वायरस से बचने के मुख्य उपाय.
नियमित तौर पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए.
विटामिन वाले फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए.
संक्रमण के खतरे से बचने के लिए विटामिन सी का सेवन करें.
घर में ताजा खाना बनाकर खाएं. बाहर के खाने से कुछ दिन दूर रहें.
खाना बनाने और खाने से पहले हाथ साबुन से जरूर धो लें.
बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें. हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पर विशेष तौर पर मास्क लगाकर ही जाएं.
संक्रमण का डर होने पर हाथ से मुंह, नाक और कान को बार-बार न छुएं.
मांस काटने की जगह पर जाने से बचें. चिकन, मटन और सी फूड का सेवन बिल्कुल न करें.
सर्दी-जुकाम, गले में खराश, सिर दर्द और बुखार होने पर डॉक्टर के पास तुरंत जाएं.
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.