... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Coronavirus Symptoms: कोरोना वायरस लक्षण खतरे व बचाव | TheHealthSite Hindi
Coronavirus symptoms and precautions: कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से विश्वभर में फैल रहा है. चीन में अब तक 368 लोगों की मौत हो चुकी है. कई करोड़ आबादी चीन में कोरोना के डर से घर में छुपकर बैठी है. भारत जैसे देश में भी कोरोना वायरस फैलने का डर बना हुआ है. चीन से भारत लौटे कई नागरिकों में इसकी पुष्टि हो चुकी है. सरकार से लेकर समाज तक में कोरोना वायरस की खौफ है. भारत सरकार और आयुष मंत्रालय से सभी से बचाव के उपायों पर ध्यान देने को कह रहे हैं. अभी तक कोरोना वयारस का इलाज नहीं मिला है. कोरोना वायरस के लक्षण (Coronavirus symptoms) निमोनिया और कॉमन कोल्ड जैसे होते हैं इसलिए भी यह और खतरनाक है. जो इंसान कोरोना वायरस से संक्रमति होता है उसे 14 दिन तक विशेष केयर की जरूरत होती है.
भारत जैसे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना वायरस को गंभीर आपात स्थिति बताया है. इससे निपटने के लिए आपको भी तैयार होने की जरूरत है. कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव की जानकारी ही जान बचा सकती है.
वैसे तो कोरोना वायरस के लक्षण बहुत सामान्य हैं. लेकिन कोरोना वायरस के खतरे बहुत ज्यादा हैं. अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम और बुखार की परेशानी होती है तो आपको सावधान होने की जरूरत है. जो लग बहुत कम मात्रा में पानी पीते हैं उनमें भी कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा होता है.
किसी भी इंसान को कोरोना वायरस से बचने के लिए सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए. गला सूखने और सर्दी-जुकाम का लक्षण दिखने पर कोरोना वायरस का टेस्ट जरूर करा लें. भीड़ वाली जगह में जाने से बचना चाहिए. मास्क भी कोरोना वायरस से नहीं बचा सकता है…अगर आप करते हैं यह गलती.
सफाई का विशेष ध्यान देने के साथ मास्क का उपयोग करना चाहिए. मास्क भी डॉक्टरों की सलाह पर ही खरीदें आम मास्क से कोरोना वायरस से नहीं बचा जा सकता है.
कच्चा मांस, अंडे या अधपके चिकन, सी फूड का सेवन न करें. बाहर खाना खाने से बचना चाहिए. किसी भी तरह के संक्रमण की संभावना से बचना चाहिए. बीमार इंसा के संपर्क में सीधे तौर पर नहीं आना चाहिए. कोरोना वायरस से बचने के आसान उपाय जो WHO द्वारा सुझाए गये हैं.
Coronavirus symptoms and best precautions: डॉक्टर इस बारे में अभी सिर्फ इतना ही कह रहे हैं कि सफाई का ध्यान रखें. पशुओं की गंदगी से खुद को दूर रखें. सर्दी-जुकाम और बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और इलाज कराएं. खाना खाने और बनाने में विशेष सफाई रखें.
हाथों की सफाई सबसे ज्यादा जरूरी है. हाथों को किसी भी गंदगी के संपर्क में आने के बाद जरूर साफ करें. बार-बार हाथों को मुंह और नाक में ले जाने से बचें. अगर आप धुम्रपान और शराब का सेवन करते हैं तो कुछ समय के लिए इसे बंद कर दें. चीन से दुनियाभर में फैल रहा कोरोना वायरस कितना खतरनाक है.?