
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 20, 2020 2:47 PM IST
कोरोना वायरस इंफेक्शन के लक्षण।
Coronavirus symptoms and digestion: कोरोना वायरस(coronavirus) यानि कोविड-19(covid-19) के संक्रमण ने बुरी दुनिया को डरा कर रखाहै। जहां, लोग इससे बचने के लिए हर तरीके से कोशश कर रहे हैं और इसके लक्षणों का पता लगते ही डॉक्टरी मदद लेने से पीछे भी नहीं रह रहे। सर्दी, खांसी, ज़ुकाम और गले में दर्द जैसी तकलीफें, कोरोना इंफेक्शन का लक्षण होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां(digestive issues) भी कोरोना वायरस का एक लक्षण हो सकती हैं।(Coronavirus symptoms and digestion)
हाल ही में दि अमेरिकन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोलॉजी में एक रिसर्च पेपर प्रकाशित किया गया। जिसमें, कहा गया कि कोविड-19 के जितने मरीज़ों के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से आधे लोग ऐसे थे, जिन्होंने पेट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की। इन लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां हो रहीं थीं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल आना पड़ा।(Coronavirus symptoms)
इस स्टडी में 138 लोगों को शामिल किया गया और उनमें कोरोना वायरस के लक्षणों और अन्य हेल्थ-प्रॉब्लम्स पर बारीकी से ध्यान दिया गया। गौरतलब है कि, अमेरिका में कोरोना वायरस के जिस पहले मामले का पता चला, उस व्यक्ति ने पहले डायरिया और पेट में परेशानी महसूस होने की शिकायत की थी। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी एक स्टडी में बताया गया कि डॉक्टरों को बाद में मरीज के स्टूल में कोरोना वायरस आरएनए देखने को मिले।
ऐसी ही एक और स्टडी में बताया गया कि कोरोना वायरस मरीज़ की छोटी आंत और कोलोन में मौजूद देखा गया। इसी तरह चीन और वियतनाम जैसे देशों में भी ज़्यादातर मरीज़ों में डायरिया, चक्कर आने और उल्टी होने जैसे लक्षण कोरोना वायरस की शुरुआत में देखे गए।