
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 21, 2020 7:31 AM IST
Coronavirus Spread: कोरोना वायरस महामारी के मामलों में बढ़ोतरी के साथ-साथ इसको लेकर चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। जहां एक ओर विभिन्न देशों में कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) पर काम चल रहा है। वहीं, अब इस बात को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं कि, सर्दियों के मौसम में कोरोना वायरस महामारी कितनी गम्भीर हो सकती है। दरअसल, पतझड़ और ठंड के मौसम में इन्फ्लुएंजा और सांस से जुड़ी अन्य बीमारियां बहुत अधिक बढ़ जाती हैं। इसलिए अब एक्सपर्ट्स भी इस विषय पर अपने अनुमान बता रहें हैं कि, सर्दियों के मौसम में कोविड-19 इंफेक्शन के मामले बढ़ने की कितनी आशंका है। (Coronavirus Spread in Winters)
कुछ समय पहले न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, ठंड के मौसम में सीज़नल फ्लू एक बहुत ही आम समस्या है। सर्दियों के मौसम में सीज़नल बीमारियों की वजह से मरीज़ों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है।इसी तरह कोविड-19 इंफेक्शन और सीजनल फ्लू (Seasonal Flu Symptoms) के प्रारंभिक लक्षण भी लगभग एक-से ही हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोविड-19 इंफेक्शन में दिखने वाले लक्षण जैसे सिर दर्द, गले में तकलीफ, बुखार, कफ और बदन दर्द (Covid-19 Symptoms) सीज़नल फ्लू में भी यही समस्याएं होती हैं। ऐसे में, डॉक्टरों के लिए भी मरीज़ों के इलाज के लिए मुश्किलें आ सकती हैं। साथ ही सीज़नल फ्लू से पीड़ित व्यक्ति भी आसानी से कोविड-19 की चपेट में आ सकता है।
स्किन प्रॉब्लम्स हैं कोरोना वायरस के नये लक्षण, बरसात में बढ़ सकती हैं ये समस्याएं, ऐसे करें बचाव
चीनी रोग नियंत्रण केंद्र के महामारी विज्ञान के मुख्य एक्सपर्ट वू चून यो ने बयान दिया कि, कोरोना महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के 6 महीने के अभ्यास के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि, महामारी को कंट्रोल किया जा सकता है।
गौरतलब है कि, साल 2020 की शुरुआत में ही चीन के वुहान से कोरोना वायरस बीमारी की शुरुआत हुई। उस दिन चीनी राज्य परिषद की संयुक्त रोकथाम और नियंत्रण तंत्र में न्यूज ब्रीफिंग में वू चून यो ने कहा कि विश्व में महामारी की स्थिति लगातार बढ़ने की पृष्ठभूमि में बाहरी महामारी इनपुट का नियंत्रण चीन में महामारी की रोकथाम और नियंत्रण कार्य का महत्व है। इंटेसिव केयर की मदद से इस महामारी को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा सकते हैं
सुपरफास्ट 'स्पुतनिक-5' वैक्सीन है कितनी सुरक्षित?, WHO ने कहा कड़ी सुरक्षा जांच के बाद होगा स्पष्ट
मस्तिष्क की कोशिकाओं को प्रभावित करता है कोरोना! ब्राह्मी से अपने दिमाग को करें तेज
करीब 70 फीसदी दिल्लीवासियों को है कोविड-19 का खतरा, सर्वे में हुआ खुलासा