
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
ठीक हो चुके मरीज़ों से भी फैल सकता है कोरोना।
Coronavirus Spread Latest News: हाल ही में प्रकाशित एक स्टडी (Coronavirus Study), में कहा गया है कि कोविड-19 (COVID-19) इंफेक्शन ठीक होने के बाद भी फैल सकता है। फिर, भले ही मरीज़ में इस समस्या के लक्षण (Coronavirus Symptoms), ना दिखायी पड़ रहे हों। रिसर्च करने वालों के मुताबिक कोरोना वायरस (Coronavirus), के ऐसे मरीज़, जिनमें कोरोना के लक्षण ना दिखायी द रहे हों। पर फिर भी उनसे यह इंफेक्शन दूसरों तक फैल सकता है। इसीलिए, बेहतर यही होगा कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना से पूरी तरह ठीक हो जाता है। तो, उसे कुछ ज़्यादा समय के लिए खुद को क्वारंटाइन में रख देना चाहिए।( Coronavirus Spread Latest Update in hindi):
एक्सपर्ट्स के अनुसार ठीक होने के बाद भी अगर किसी को हल्का बुखार है। तो, ऐसे लोगों को दूसरों से दूर रहना चाहिए। कम से कम 2 सप्ताह की अवधि के लिए इन्हें सेल्फ क्वारंटाइन में ही रहना चाहिए। क्योंकि, इस अवधि तक कोरोना वायरस फैलने का डर बना रहता है।(Coronavirus Spread )
इस स्टडी के लिए ठीक हो चुके कोरोना वायरस के गले के म्यूकस का सैम्पल लिया गया। इनमें से बहुत से लोगों को बाद में हल्के बुखार, खांसी (coughing), छींक (sneezing), कफ और गले में दर्द जैसी परेशानियां भी हुई। इस स्टडी के दौरान पाया गया कि अस्पताल से घर भेजे गए मरीज़ों में से आधे ऐसे थे, जिनसे वायरस फैल रहा था। हालांकि, उन्हें खुद वायरस के कोई लक्षण महसूस नहीं हो रहे थे।