
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
कोरोना वायरस महामारी के दौरान शादी या समारोह में जानेवालों के लिए टिप्स ।
Weddings During Pandemic: कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर (Coronavirus Second Wave) की मार दुनिया के कई देश इस वक़्त झेल रहे हैं। वहीं, बहुत-से देशों में धीरे-धीरे यह जानलेवा संक्रमण अपने पैरे दोबारा पसारने लगा है। ऐसा ही एक देश है भारत का पड़ोसी पाकिस्तान, जहां, कोविड-19 के नये मामलों की बढ़ती संख्या (Covid-19 Cases in Pakistan) परेशानी का सबब बनी हुई।पाकिस्तान में अब तक कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 3,44,839 कन्फर्म की गयी है और कोविड से 6,977 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
संक्रमण को फैलते देख पाकिस्तान सरकार ने शादियों को लेकर नये नियम और प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन नये नियमों के मुताबिक मेहमानों को अब 6-फुट की दूरी पर बैठने जैसे नियमों का पालन करना होगा। (New Guidelines for Attending wedding during Corona in Pakistan)
पाकिस्तान के अग्रणी इंग्लिश डेली अख़बार 'डॉन' (Dawn) की एक ख़बर के मुताबिक, नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (NCOC) ने रविवार को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इन गाइडलाइन्स का ऐलान किया। ये नये दिशानिर्देश 20 नवंबर से लागू होंगे और इन नये दिशानिर्देश के अनुसार-
सर्दियों के मौसम में भारत में कई विवाह समारोह होते हैं।
भारत में सर्दियों के मौसम में भी शादियों का सीज़न होता है। जब, देश के अलग-अलग हिस्सों में विवाह समारोहों का आयोजन होता है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल जहां इन आयोजनों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं, इन कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। (Attending wedding during Corona) इसीलिए अगर, आप भी इस दौरान किसी फंक्शन में जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें-