हाथ धोने के ये तरीके आपको कोरोना वायरस से बचा सकते हैं

डॉक्टर्स मानते हैं कि हाथ धोने के तरीके कोरोना वायरस संक्रमण से बचा सकते हैं. एक शोध के अनुसार कोरोना वायरस दरवाजे के हैंडल में भी हो सकता है. ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ साफ रखना सबसे जरूरी है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 11, 2020 3:48 PM IST

कोरोना वायरस का खौफ इस समय पूरी दुनिया पर छाया हुआ है. चीन ही नहीं विश्व के सभी देश और विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना वायरस से बचाव के सुझाव दे रहे हैं. चीन में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या अभी बढ़ ही रही है. दुनियाभर में कोरोना वायरस के शिकार अभी तक 24, 324 लोग हो चुके हैं. कोरोना संक्रमण से 500 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में भी कोरोना वायरस के तीन मरीज हैं. अब आपको इस जानलेवा वायरस से बचाव के बारे में सजग हो जाना चाहिए.

किसी भी तरह के इंफेक्शन या संक्रमण के खतरे को हम मास्क लगाकर छोड़ देते हैं. इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सिर्फ मास्क लगाना काफी नहीं है. कोरोना वायरस से बचने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बहुत जरूरी है. कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव की जानकारी ही जान बचा सकती है.

डॉक्टर्स मानते हैं कि हाथ धोने के तरीके कोरोना वायरस संक्रमण से बचा सकते हैं. एक शोध के अनुसार कोरोना वायरस दरवाजे के हैंडल में भी हो सकता है. ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ साफ रखना सबसे जरूरी है.

हाथ धोने का महत्व

हेल्थ रिपोर्ट और एक्सपर्ट्स के अनुसार नियमित तौर पर हाथों की सफाई करने से फेफड़े के संक्रमण की संभावना को 16 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. हाथ धोने से किसी भी तरह के वायरस, बैक्टीरिया, यीस्ट और वायरस के प्रकोप को रोकने में मदद मिलती है. मास्क भी कोरोना वायरस से नहीं बचा सकता है…अगर आप करते हैं यह गलती.

हाथ धोने का सही तरीका

सफाई रखने में सबसे महत्वपूर्ण बात होती है साफ करने का तरीका. अगर आपके हाथ धोने का तरीका सही नहीं है तो हाथ ठीक से साफ नहीं होता है. जब हाथ ठीक से साफ नहीं होता है तो संक्रमण का खतरा बना रहता है. हाथ धोने का सही तरीका आप यहां जान लें.

  • अगर हो सके तो हाथों को गुनगुने पानी से धोना चाहिए.
  • हाथों में हैंडवाश या साबुन लगाने के बाद कम से कम 20 सेकंड तक हाथों को रगड़ना चाहिए.
  • नियमित अंतराल पर हाथ धोते रहना चाहिए.

कोरोना वायरस से बचने के आसान उपाय जो WHO द्वारा सुझाए गये हैं.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source