hamburger icon
A
Read in English

कोरोना वायरस से बचने के आसान उपाय जो WHO द्वारा सुझाए गये हैं

कोरोना वायरस के लक्षण (coronavirus symptoms) सामान्य सर्दी-जुकाम और बुखार के होते हैं. अभी तक कोरोना वायरस का इलाज नहीं मिला है. इस महामारी वाले कोरोना वायरस से बचाव (coronavirus prevention) ही एक मात्र उपाय है. WHO के सुझाव जो कोराना वायरस संक्रमण से बचाते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 28, 2020 2:22 PM IST

Coronavirus Prevention: कोरोना वायरस चीन से अब दुनिया के अन्य देशों में भी फैल रहा है. भारत में भी आरएमएल अस्पताल दिल्ली में भर्ती 3 मरीजों पर कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका है. चीन में अब तक कोरोना वायरस से 106 लोगों की मौत हो चुकी है. 1 हजार से अधिक लोग चीन में कोराना वायरस से संक्रमित हैं. अभी तक कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है. कोराना वायरस के लक्षण (coronavirus symptoms) बहुत सामान्य होते हैं. कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण निमोनिया जैसे लगते हैं. डॉक्टर्स के अनुसार 14 दिनों तक कोरोना वायरस का संक्रमण लोगों में स्पष्ट तौर पर पता नहीं चलता है. इन खतरों को देखते हुए आपको कोरोना वायरस से बचने के उपायों पर ध्यान देना चाहिए. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कुछ सुझाव बताए हैं जो कोरोना वायरस से बचाते हैं.

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सफाई जरूरी

coronavirus symptoms and prevention

जी हां, अभी तक चीन में जो मामले आए हैं वो सफाई न करने की ओर इशारा करते हैं. अगर आप भी रोजाना की आदतों में सफाई पर ध्यान नहीं रखते हैं तो आप खतरे में हैं. आपको खाना बनाने, खाने, शौच के बाद हाथ और पैर की सफाई ठीक से करनी है. खाने की चीजों को ठीक से साफ करके ही पकाएं. कच्चे मांस का सेवन न करें. अभी कुछ दिनों तक समुद्री जीवों के मांस खाने से बचें.

भीड़ वाली जगहों से बचें

संक्रमण वाले वायरस से बचने का यह सबसे अच्छा तरीका होता है. आपको कोरोना वायरस से बचने के लिए भीड़ वाली जगह से दूर रहना चाहिए. अगर आप बस, मेट्रो का सफर कर रहे हैं तो मास्क का उपयोग करें. डॉक्टर की सलाह पर अच्छे मास्क का उपयोग करें.

सर्दी-जुकाम और बुखार से बचें

कोरोना वायरस का मुख्य लक्षण सर्दी-जुकाम और बुखार है. आपको इन बीमारियों से खुद को बचाना है. इसके अलावा आपको सर्दी-जुकाम और बुखार वाले इंसान से जरूरी बचाव भी करना है. किसी भी इंसान के छींक से खुद को दूर रखना है.

मांस का सेवन और कोरोना वायरस

अभी तक की रिपोर्ट बचा रही हैं कि कोरोना वायरस की मुख्य वजह मीट-मांस ही है. खासकर समुद्री जीवों वाले मांस के सेवन से यह बीमारी आई है. अगर आप मांस का सेवन कर रहे हैं तो कोशिश करें कि आप अधपके या कच्चे मांस का सेवन न करें.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मीट या मांस का सेवन जब भी करें तो ठीक से साफ करे और अच्छे से पका कर ही खाएं. सबसे अच्छा तरीका तो यह है कि अगर आप कुछ दिनों तक मीट-मांस का सेवन न करें.

दिल्ली में कोरोना वायरस के लिए विशेष वार्ड, राज्यों को सतर्क किया.