hamburger icon
A
Read in English

मास्क भी कोरोना वायरस से नहीं बचा सकता है...अगर आप करते हैं यह गलती

कोरोना वायरस का संक्रमण (Coronavirus) भारत में भी हो सकता है. कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क काफी नहीं है. अगर आपको कोरोना वायरस से बचाव करना है तो हाथों की सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 12, 2020 4:07 PM IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर चीन में जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस की वजह से चीन में 170 लोगों की मौत हो चुकी है. चीन के वुहान शहर कोरोना का संक्रमण (Coronavirus Infection) कई देशों में फैल चुका है. विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे महामारी घोषित करने पर विचार कर रहा है. कोरोना संक्रमण की वजह से (Coronavirus Causes) भारत में मास्क की मांग बढ़ गयी है. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मास्क भी कोरोना वायरस (Coronavirus Mask) से नहीं बचा सकता है. अगर आप साफ-सफाई का विशेष ध्यान नहीं रखते हैं तो कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए (Coronavirus Prevention) क्या करना जरूरी है. कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव की सही जानकारी आपकी जान बचा सकती है.

कोरोना वायरस अलर्ट

भारत में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट घोषित हो चुका है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कोई नया वायरस नहीं है. यह भी सामान्य सर्दी-जुकाम और खांसी से फैलने वाला वायरस हैं. लेकिन कोरोना वयारस में श्वसन प्रणाली पर गंभीर प्रभाव पड़ता जो मौत का कारण बनता है.

भारत में कोरोना वायरस को लेकर तमाम सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से डर का माहौल बन रहा है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आपको कौन सी बातों का परहेज करना है. कुछ लोग मास्क लगाने और ठंडी चीजों के परहेज की बात कर रहे हैं. कई पोस्ट में तो आइसक्रीम न खाने की सलाह दी जा रही है. लेकिन यह सब सच नहीं है. कोरोना वायरस से बचने के आसान उपाय जो WHO द्वारा सुझाए गये हैं.

क्या हैं कोरोना वायरस से बचाव के सही उपाय

अगर आप भी सोशल मीडिया की पोस्ट से डर रहे हैं तो आपको थोड़ा सावधान होना है. डॉक्टर्स मानते हैं कि यह किसी भी तरह के खान-पान से नहीं फैलता है. अगर आपको कोरोना वायरस से बचना है तो सामान्य फ्लू की तरह ही बचाव के उपाय अपनाने हैं. कोरोना वायरस से बचने का सबसे आसान उपाय है खुद को साफ रखना है. चीन से दुनियाभर में फैल रहा कोरोना वायरस कितना खतरनाक है.?

  1. कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए पानी अधिक से अधिक पीना है.
  2. छींकते और खांसते समय मुंह को तौलिये या हाथ से ढ़कना.
  3. सर्दी-जुकाम बुखार होने पर डॉक्टर से तुरंत परामर्श लेना.
  4. खाना खाने से पहले और खाना बनाने से पहले हाथ की सफाई साबुन के साथ करना.
  5. बाथरूम के उपयोग के बाद हाथ को ठीक से साफ करना.
  6. गंदगी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, खाना पकाने और खाने की जगह साफ रखें.
  7. अंडा और मांस को ठीक से पकाकर ही खाएं. सी फूड का सेवन न ही करें तो बेहतर.

कोरोना वायरस का कारण

अभी तक के शोध बताते हैं कि कोरोना वायरस ऊंट, मवेशी, चमगादड़, बिल्ली में पाया जाता है. अभी तक इंसान को प्रभानित करने वाले कोरोना वायरस क्रमशः MERS और SARS रहे हैं. हाल का वायरस वैज्ञानिकों के अनुसार चमगादड़ से आया है. वर्तमान कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर में सबसे पहले पाया गया है.

यह कोरोना वायरस इंसान से इंसान में फैल रहा है. अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुयी है उनमें श्वसन रोग और सर्दी-जुकाम मुख्य लक्षण रहा है.

क्या हैं कोरोना वायरस के लक्षण

निमोनिया जैसे लक्षण वाले कोरोना वायरस को आप आसानी से नहीं पहचान पाते हैं. सामान्य लक्षणों को देखें तो कोरोना वायरस के लक्षण निम्नवत हो सकते हैं.

  1. तेज बुखार
  2. सर्दी-जुकाम
  3. खांसी
  4. सांस लेने में परेशानी
  5. आंतरिक अंगों का का करना बंद होना

रूबेला वायरस के बारे में कितना जानते हैं आप ? जानें खतरा और लक्षण.