कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए आयुष मंत्रालय ने दी ऑयल पुलिंग की सलाह, जानें क्या है इसका सही तरीका और फायदे

इंफेक्शन की चपेट में आने से बचने के लिए आयुष मंत्रालय (Ayush Ministry Guidelines for covid-19 prevention) ने सोशल डिस्टेंसिंग और क्वारंटाइन जैसे उपायों को अपनाने की सलाह दी है। इसके अलावा इम्यूनिटी यानि रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए डायट में कुछ विशेष चीज़ों को शामिल करने की सलाह दी है। जिनमें, हल्दी, तुलसी, गिलोय और आंवला जैसे एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर खाद्य शामिल हैं। इसके अलावा हाइजिन का ध्यान रखने और ऑयल पुलिंग (Oil Pulling) करने की सलाह भी दी गयी है। ऑयल पुलिंग से ओरल हाइजिन को बढ़ाने में मदद होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 21, 2020 7:02 PM IST

Oil Pulling benefits: कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19 Infection) जंगली आग की तरह हर तरफ फैल रहा है और अब तक दुनिया भर में इस बीमारी से एक लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हो गयी है। भारत में के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। कम्यूनिटी स्प्रेड (Community Spread) के खतरे को कम करने के लिए भारत में लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि बढ़ा दी गयी है। इस लॉकडाउन में लोगों का एक-दूसरे से सम्पर्क कम से कम हो इसके लिए विशेष गाइडलाइन्स दी गयी हैं और ज़रूरी सामानों के अलावा सभी तरह की दुकानें और बाज़ारों को बंद रखा गया है। वहीं,  दुनियाभर के डॉक्टर्स, एक्सपर्ट्स और हेल्थ गुरु इस जानलेवा वायरस से बचाव के लिए लोगों को सही तरीके समझाने का काम कर रहे हैं।

ऑयल पुलिंग की मदद से रहें कोविड-19 इंफेक्शन से सुरक्षित (Oil Pulling and covid-19 infection):

इंफेक्शन की चपेट में आने से बचने के लिए आयुष मंत्रालय (Ayush Ministry Guidelines for covid-19 prevention) ने सोशल डिस्टेंसिंग और क्वारंटाइन जैसे उपायों को अपनाने की सलाह दी है। इसके अलावा इम्यूनिटी यानि रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए डायट में कुछ विशेष चीज़ों को शामिल करने की सलाह दी है। जिनमें, हल्दी, तुलसी, गिलोय और आंवला जैसे एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर खाद्य शामिल हैं। इसके अलावा हैंडवॉशिंग की मदद से हाइजिन बढ़ाने और ऑयल पुलिंग (Oil Pulling) करने की सलाह भी दी गयी है। ऑयल पुलिंग से ओरल हाइजिन को बढ़ाने में मदद होती है। आइए जानते हैं क्या है ऑयल पुलिंग-

क्या है ऑयल पुलिंग? (What is Oil Pulling):

ऑयल पुलिंग (Oil Pulling) ओरल हाइजिन (oral hygine) यानि मुंह, दांत और मसूड़ों को स्वस्थ रखने का एक पारम्परिक और पुराना तरीका है। भारत में आमतौर पर लोग इसे 'तेल से गरारे करना' या 'तेल के कुल्ले' करने के तौर पर जानते हैं। जब किसी मौसमी एलर्जी की वजह से सर्दी-ज़ुकाम होता है और नाक बंद हो जाती है तब, हम अपने मुंह से सांस लेते हैं। ऐसे में कई नुकसानदायक बैक्टेरिया हमारे मुंह में प्रवेश कर जाते हैं। ऑयल पुलिंग से मुंह में मौजूद बैक्टेरिया को खत्म किया जा सकता है। (traditional methods for maintaining oral hygine)

यह है ऑयल पुलिंग का सही तरीका (Oil Pulling technique):

ऑयल पुलिंग (Oil Pulling benefits) करने के लिए अपने मुंह में एक चम्मच तेल रखें। नारियल का तेल, तिल का तेल या सरसों का तेल ऑयल पुलिंग के लिए अच्छा माना जाता है। अब, इस तेल को पूरे मुंह में तेज़ी से घुमाएं। 15 मिनट तक इसी तरह गरारे करते हुए इस तेल को मुंह में ही रहने दें। फिर, इसे थूंक दें।

तेल से गरारे करने के हैं और भी कई फायदे-

मुंह में छिपे बैक्टेरिया और विषैले तत्वों को बाहर फेंकने के अलावा ऑयल पुलिंग से सेहत को और भी कई फायदे होते हैं। जैसे-

  • दांतों की चमक बढ़ती है।
  • इम्यूनिटी बढ़ती है
  • हार्मोन्स का असंतुलन ठीक होता है।
  • स्किन हेल्दी और चमकदार बनती है।

Fitness Tip: करना चाहते हैं वेट लॉस, तो खाने के बाद रोज़ करें केवल 15 मिनट वॉक

Weight Loss Tip: लॉकडाउन में करना है वेट लॉस तो करें तुलसी का सेवन, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी, होगें कई अन्य फायदे साथ-साथ

Weight Loss Tip: लॉकडाउन में घर बैठने से बढ़ गया है वजन, तो वेट लॉस के लिए करें लहसुन का सेवन ऐसे

Tips to Boost Immunity: कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने दीं आयुर्वेदिक टिप्स

Immune Boosting Tips: कोविड-19 इंफेेक्शन से दूर रहने के लिए स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी है बेस्ट तरीका, घर में बनाएं ये 3 हर्बल टी़ जिन्हें पीने से बढ़ती है इम्यूनिटी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source