... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
खाने का स्वाद आए ऐसा तो आपको हो गया है कोरोना! कहीं आपको भी तो नहीं आ रहा ऐसा स्वाद
ये तो सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस के लक्षणों की सूची काफी लंबी है, जिसमें बुखार, सूखी खांसी, जुकाम, थकान आदि शामिल हैं। कोरोना वायरस (food taste)के कुछ लक्षण बहुत आम हैं तो कुछ लक्षण ऐसे हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। कुछ दुर्लभ लक्षणों में दस्त और त्वचा पर चकत्ते जैसे शामिल हैं। हालांकि बहुत से लोगों ने कोरोना होने पर गंध व स्वाद महसूस न होने की शिकायत भी दर्ज कराई और दावा किया कि जब वे खाना खाते हैं तो उन्हें उसका स्वाद कागज या कार्डबोर्ड (food taste) की तरह लगता है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह और किस स्थिति में आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है।
कोरोना पॉजिटिव लोगों ने इस बात का जिकर किया है कि कुछ लोगों को खाने का कोई भी स्वाद (food taste) नहीं आता है जबकि कुछ को लगता है कि खाना बिल्कुल बेस्वाद हो गया है। इतना ही नहीं जब लोग भोजन को सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता खो देते है तो उन्हें अलग-अलग चीजों का अनुभव करने को मिलता है। लेकिन इन सभी में से अधिकांश व्यक्तियों ने दावा किया कि कोरोनोवायरस से संक्रमित होने पर उन्हें अपना खाना कागज या कार्डबोर्ड की तरह लगता है।
कुछ मामलों में यह भी देखने को मिला कि कोरोना रोगियों में पेरोसिमिया नाम का विकार विकसित हो गया। ये एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रोगी को खाना खाते (food taste) वक्त सुस्ती, गंध और स्वाद का बदला हुआ रूप दिखाई देता है। बता दें कि कोरोनावायरस का यह लक्षण काफी अनोखा है और किसी अन्य प्रकार के संक्रमण में बमुश्किल ही देखने को मिलता है। इस लक्षण से वैज्ञानिकों को ये जानने में मदद मिली कि स्वाद और गंध की भावना महसूस न होना वायरस के प्रमुख लक्षणों में से एक है।
अभी भी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि कोरोना क्यों आपकी स्वाद और गंध कलियों (food taste) को प्रभावित करता है। दरअसल होता यूं है कि कोरोना वायरस एक अपर रेस्पिरेटरी इंफेक्शन है, जो हमारी गंध व स्वाद की भावना को प्रभावित करने के लिए बहुत ही असामान्य है। जर्नल एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, कोरोनोवायरस एंजियोटेंसिन-को बदलकर एंजाइम II (ACE-2) नाम के प्रोटीन से बंध कर मानव शरीर में प्रवेश करता है। यह प्रोटीन आमतौर पर हृदय, फेफड़े, गले, आंत और नाक की कोशिकाओं की सतह पर मौजूद होता है, जो गंध की भावना को अस्थायी रूप से नुकसान पहुंचाने का एक संभावित कारण हो सकता है।
इसके अलावा हमारी गंध व स्वाद (food taste) की भावना दोनों एक-दूसरे से बारीकी से जुड़ी हुई हैं और यही कारण है कि कोरोना होने पर आपको खाना बेस्वाद लगता है।
अगर आपको लग रहा है कि आपको गंध या स्वाद नहीं आ रहा है तो आप घर पर ही इस तरीके से इस बात को जांच सकते हैं कि ऐसा क्यों हैः
गंध जांच: ऐसे फूड्स को सूंघने की कोशिश करें, जिनमें से तेज गंध आती हो जैसे कॉफी बीन्स, दालचीनी, या लहसुन। इन्हें सूंघने से आपको पता चल जाएगा कि आपको गंध आ रही है या नहीं।
स्वाद जांच: अपनी स्वाद कलियों की जांच के लिए आपको अलग-अलग स्वाद वाले फूड्स का चुनाव करना चाहिए जैसे मिल्क चॉकलेट, खट्टे फल, कॉफी और वेफर्स कुछ अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।
अगर आपको लगता है कि आपको इन विशेष खाद्य पदार्थों के विशिष्ट स्वाद और गंध महसूस नहीं हो रही है तो आपका गंध या स्वाद लेने की कलियां सुस्त हो गई है।
ऐसा बताया जा रहा है कि आम तौर पर लोग संक्रमित होने के बाद 8 दिनों तक गंध और स्वाद महसूस नहीं करते हैं हालांकि कुछ मामलों में इसे ठीक होने में 28 दिन लग सकते हैं।