Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Coronavirus New Symptoms in Diabetes: कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड वेव (Second wave of Covid in India) ने देश में हाहाकार मचा रखा है। देशभर में शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोग बहुत तेज़ी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। जहां पहली लहर के दौरान 10 साल से छोटे बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को संक्रमण का खतरा अधिक था वहीं, दूसरी लहर में युवाओं और कम उम्र के लोगों में संक्रमण की दर अधिक देखी जा रही है। वहीं, डायबिटीज जैसी बीमारियों के मरीजों के लिए कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा पहले से ही बहुत अधिक है। हाई ब्लड शुगर और इंफ्लेमेशन जैसी डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं और कमज़ोर इम्यूनिटी के कारण ऐसे लोग आसानी से इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। (Risk of coronavirus in diabetes in Hindi)
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सेकेंड वेव में जहां वायरस के स्वरूप में कई तरह के बदलाव आए हैं। वहीं, संक्रमण के लक्षण (Symptoms of Coronavirus) भी अलग-अलग तरीकों से सामने आ रहे हैं। खासकर, डायबिटीज के मरीजों में कुछ विशेष लक्षण देखने को मिल रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज पीड़ित कोरोना संक्रमित लोगों में अस्पताल में भर्ती होने की आशंका बहुत अधिक होती है। क्योंकि, ऐसे लोग वायरस का सामना नहीं कर पाते। साथ ही इन लोगों में हार्ट बीट कम होने, सांस लेने से जुड़ी तकलीफें और लंग्स संबंधी बीमारियों की संभावना भी बहुत अधिक होती है। ऐसे में कोरोना संक्रमण इनके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। (Coronavirus New Symptoms in Diabetes in Hindi)
कोरोना मरीजों में ब्लैक फंगस (Black Fungus) इंफेक्शन के कई मामले हाल ही में सामने आए हैं। यह एक नयी समस्या है जिससे, कोविड मरीज़ों को बचाने की कवायद अब देशभर में तेज़ हो रही है। कोविड संक्रमण से रिकवर होने के बाद इस फंगल इंफेक्शन का खतरा लोगों में देखा जा रहा है। वहीं, डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लैक फंगस होने की आशंका (Risk of Black Fungus in Diabetes) भी अधिक है। इसकी वजह इंसुलिन (Insulin) लेने से इम्यूनिटी को होनेवाले नुकसान को माना जा रहा है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज के मरीज़ों में कोरोना संक्रमण के लक्षण स्किन (Covid Symptoms on Skin in Diabetes) पर भी दिखायी दे रहे हैं। ऐसे लोगों में स्किन इंफेक्शन के अलावा त्वचा पर ये समस्याएं भी दिखायी देती हैं-
किसी व्यक्ति को कोविड और निमोनिया होना एक बहुत ही गम्भीर स्थिति है। डायबिटिक्स में कोरोना संक्रमण के लक्षणों में यह समस्या भी देखने को मिल रही है। कोविड से पीड़ित डायबिटिक्स में निमोनिया होने का रिस्क बहुत अधिक है। एक्सपर्ट्स ने टाइप 2 डायबिटीज के साथ-साथ टाइप 1 डायबिटीज के मरीज़ों में भी निमोनिया का खतरा बहुत अधिक बताया है। (Risk of Pneumonia in Covid)
गौरतलब है कि, कोरोना मरीजों में ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल कम होना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। स्टडीज़ में पाया गया है कि हाई ब्लड शुगर वाले लोगों में ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल कम होने का खतरा बहुत अधिक है। जिससे, कोविड संक्रमित डायबिटिक्स को चेस्ट पेन और सांस लेने से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।