कोरोनावायरस के सामने आए 3 नये लक्षण, इन्हें ना करें नजरअंदाज

कोरोना के 3 नये लक्षणों (coronavirus ke naye lakshan) के बारे में अमेरिका की स्वास्थ्य संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने जानकारी दी है। इन नये लक्षणों में नाक बहना (Running nose), दस्त (Diarrhea) और उल्टी या जी मिचलाना (Vomiting) शामिल हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 30, 2020 10:47 AM IST

Coronavirus new symptoms: भारत में कोरोनावायरस (Covid-19 in india) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोरोना से पीड़ितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। स्वास्थ मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में मरीजों की कुल संख्या पहुंचकर 548,318 हो चुकी है, जिसमें कुल एक्टिव केसेज हैं 210,120 हैं। अब तक 16,475 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोनावायरस को इसके लक्षणों से आसानी से पहचाना जा सकता है। जब कोरोना ने पूरी दुनिया में दस्तक दी थी, तब एक्सपर्ट्स ने इसके चार मुख्य शुरुआती लक्षणों जैसे सूखी खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश के बारे में जानकारी दी थी। लेकिन अब तक कई ऐसे शोध सामने आए हैं, जिसमें नए लक्षणों के बारे में शोधकर्ता (Coronavirus new symptoms) खुलासा कर रहे हैं।

कोरोना के नए लक्षण (New symptoms of corona in Hindi)

हाल ही में कोरोना के तीन नए लक्षणों के बारे में शोधकर्ताओं ने जानकारी दी है, जिसमें नाक बहना (Running nose), दस्त (Diarrhea) और उल्टी आना या जी मिचलाना (Vomiting) शामिल हैं। कोरोना के इन तीनों नए लक्षणों (coronavirus ke naye lakshan) के बारे में अमेरिका की स्वास्थ्य संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने जानकारी दी है। हालांकि, सबसे कॉमन लक्षण जो कोरोना मरीजों में सामने आए हैं, मुख्य रूप से बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ ही बताई गई है।

हर महीने सामने आ रहे हैं कोरोना के नए लक्षण

कोरोनावायरस के लक्षणों को सही समय पर पहचानना ही इससे सुरक्षित (coronavirus cure) रहने का कारगर तरीका है। सर्दी-खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो, तो डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। इसके अलावा कोविड-19 इंफेक्शन (covid-19 infection) के कई लक्षण (Coronavirus new symptoms) अब तक सामने आ चुके हैं।

कोरोनावायरस के अब तक सामने आए लक्षण

1 ठंड लगना या चिल्स (Chills), बंद नाक

2 ठंड लगने के साथ कंपकंपी महसूस होना (shaking with chills)

3 मांसपेशियों में दर्द (Muscle pain)

4 सिरदर्द (Headache)

5 भूख ना लगना, स्किन रैशेज

6 स्वाद या गंध में कमी (loss of taste or smell)

7 कावासाकी डिजीज

8 कोविड टोज (Symptoms of Coronavirus in hindi)

9 सीने में दर्द

10 चक्कर आना

11 पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं

कोविड-19 के सामान्य लक्षण (common Symptoms of coronavirus)

बुखार

कफ, सूखी खांसी

गले में खराश (Sore throat)

मिडिल ईयर इंफेक्शन होने पर कान में दर्द

कोविड-19 के गंभीर लक्षण (Covid-19 Serious Symptoms)

सांस लेने में तकलीफ

निमोनिया

किडनी प्रभावित होने पर पेशाब कम आना

Symptoms of Coronavirus: खांसी और बुखार कोरोना के दो मुख्य लक्षण : स्टडी

Symptoms of Coronavirus: अमेरिकी विशेषज्ञों ने कोरोनावायरस के 3 नए लक्षण बताए, जानिए कोविड-19 के अन्य लक्षण

Coronavirus New Symptoms: सीने में दर्द, भूख ना लगना और महक समझ ना आना भी हो सकते हैं कोविड-19 इंफेक्शन के लक्षण

Coronavirus in India : क्या है कोरोनावायरस, कोरोनायावरस के गंभीर लक्षण, इलाज, जांच, जटिलताएं और क्या हैं डूज एंड डोंट्स, जानें सबकुछ यहां

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source