... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Coronavirus Mask: क्या कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना है जरूरी?
Coronavirus Mask: चीन से फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया है। इस वायरस की वजह से पूरी दुनिया में लगभग 1.80 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। भारत में भी कोरोना वायरस हर रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित मरीज हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सावधानियां बरतने की अपील की जा रही है। लोगों को भीड़ में जाने के लिए मना किया जा रहा है। वहीं, लोगों से हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही कई पब्लिक प्लेस पर जाने से मना किया जा चुका है।
लेकिन, इन सभी अपीलों के बावजूद लोगों के मन में एक सवाल अभी भी है कि क्या कोरोना वायरस (Coronavirus Mask) से बचने के लिए मास्क पहनना जरूरी है या नहीं। इसे लेकर लोगों के मन में कई आशंका है। इन्हीं आशंकाओं को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। चलिए जानते हैं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी से की क्या मास्क (Coronavirus Mask) पहनना जरूरी है या नहीं-