
Also Read
Coronavirus Live Update Today: पंजाब में 3 दिनों में कोरोना से 4 लोगों की मौत, राज्य में अब तक कुल 41 कोरोना इंफेक्शन के केस
Coronavirus Live Update Today: मोहाली जिले में कोरोनावायरस संक्रमित 65 वर्षीय एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट आने के अगले ही दिन मंगलवार को पीजीआई अस्पताल में मौत हो गई। इस व्यक्ति ने विदेश यात्रा नहीं की थी। इस घटना से पंजाब में कोरोना से हुई मौतों की संख्या अब चार हो गई है। (Coronavirus infection spread in Punjab)
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, पंजाब राज्य में अब तक वायरस इंफेक्शन से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं, राज्य में कोरोना वायरस के 41 केसेस अब तक कन्फर्म हो चुके हैं। (Coronavirus Live Update Today in hindi)
मोहाली के सिविल सर्जन मंजीत सिंह ने कहा, ‘‘उनकी मौत दोपहर करीब एक बजे हुई।’’ उन्होंने बताया कि मरीज पंजाब में मोहाली जिले के नयागांव के रहने वाले थे और सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट में वह इस वायरस से संक्रमित पाये गये थे। सिंह ने बताया कि सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत के बाद छह दिन पहले उन्हें पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था। (coronavirus infection symptoms)
गौरतलब है पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस से मरने वाले यह तीसरे व्यक्ति हैं। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 41 केसेस का पता चल पाया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार सबसे ज़्यादा मामले नवांशहर से हैं। यहां से कुछ 19 कोरोना पीड़ितों का पता चला है। जबकि, मोहाली से 7, होशियारपुर में 6 तो अमृतसर और पटियाला से एक-एक केस का पता चला। वहीं जालंधर में कोरोना पीड़ितों की संख्या 5 बतायी जा रही है। (coronavirus cases in india)
राज़्य में कोरोना वायरस के प्रसार से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस और डॉक्टर्स के अलावा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की भी मदद ली जा रही है।
Punjab: Anganwadi workers in Kishangarh Pharwahi in Mansa district, are stitching masks under the supervision of Anganwadi Union President Jaswant Kaur.
Total number of #Coronavirus cases in the state is 41, so far. pic.twitter.com/JfSReuX9Bz — ANI (@ANI) March 31, 2020