
Also Read
मुंबई में खुला देश का पहला कोविड-19 अस्पताल।
Coronavirus live update: देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है. मरीजों की संख्या लगातार बढती ही जा रही है, जो बढकर अब 430 हो गई है. कोरोना की चपेट में आकर अब तक 8 लोग जान गंवा चुके हैं. अकेले 24 घंटे में 50 से अधिक नए मरीज आए हैं और तीन मौतें हुई हैं. (Coronavirus live update in hindi)
ग्रेटर नोएडा (greater noida corona case) में कोरोना के दो और नए मामले सामने आए हैं. दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. इसके बाद डीएम बीएन सिंह ने सोसायटी को 25 मार्च सुबह तक सोसाइटी को सील कर दिया है.(Coronavirus india updates)
बता दें कि दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से 31मार्च तक लॉकडाउन है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 16जिलों को भी 25मार्च तक लॉकडाउन किया गया है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने सोमवार को कहा कि उसने मात्र दो सप्ताह के थोड़े से समय में 100-बेड की क्षमता वाले भारत के पहले कोविड-19 समर्पित अस्पताल की स्थापना की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के सहयोग से मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में कोविड-19 समर्पित सुविधा स्थापित की है।
अस्पताल के लिए फंड रिलायंस फाउंडेशन की ओर से दिया गया। कोविड-19 सुविधा में एक नेगेटिव प्रेशर रूम है, जो क्रॉस कंटैमिनेशन को रोकने में और संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद करता है।
सभी बेड आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से लैस हैं। इसमें वेंटिलेटर, पेसमेकर्स, डायलिसिस मशीन और पेशेंट मॉनिटरिंग डिवाइस जैसे बायो-मेडिकल इक्विपमेंट शामिल हैं।
फाउंडेशन ने संक्रमण से संबंधित देशों के यात्रियों और संदिग्ध मामलों में संक्रमित रोगियों के एकांतवास और उपचार के लिए अतिरिक्त सुविधाओं को जल्दी से बढ़ाने के लिए स्पेशल मेडिकल सुविधाओं की स्थापना की पेशकश की है।
इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने महाराष्ट्र के लोधीवली में एक फूली-इक्विप्ड आइसोलेशन फैसिलिटी की सुविधा भी स्थापित की है।