Coronavirus World Updates: दुनियाभर में कोरोना वायरस से 37 हजार लोगों की मृत्यु, अमेरिका में 3 हजार से अधिक मौतें, जापान ने 73 देशों से लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

अमेरिका में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 60 हजार के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने इस बात की जानकारी दी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 31, 2020 5:34 PM IST

Coronavirus World Updates:  कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) की चपेट में विश्व के लगभग 200 देश आ चुके हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस इंफेक्शन (coronavirus infection) की वजह से 7 लाख 80 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि, लगभग 37 हजार लोगों की इसकी वजह से मृत्यु हो गयी है।

अमेरिका में कोरोना से 2953 लोगों की मृत्यु ( Coronavirus in US)

अमेरिका में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 60 हजार के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने इस बात की जानकारी दी। (Coronavirus World Updates in hindi)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वारा जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों (एक इंटरेक्टिव मानचित्र) के हवाले से कहा कि अमेरिका में स्थानीय समयानुसार सोमवार शाम 6.15 बजे (2215 जीएमटी पर) तक कोविड-19 से संक्रमित 160,020 मामले थे और संक्रमण के चलते अब तक 2,953 मौतें हुई हैं।

Tips to prevent Coronavirus: कोरोना वायरस के खतरे से खुद को सुरक्षित रखने के लिए फॉलों के ये 5 बेसिक हाइजिन टिप्स

देश में न्यूयॉर्क राज्य महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां अकेले कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,218 मौतों के साथ 66 हजार से अधिक है।

जापान ने 73 देशों से लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया (coronavirus precautions)

जापान 73 देशों से आने वाले नागरिकों पर प्रतिबंध लगाएगा. प्रशासन की ओर से यह जानकारी मंगलवार को दी गई है.(coronavirus in Japan)

इन 73 देशों की सूची में अमेरिका भी शामिल है. वैश्विक स्तर पर फैल रहे कोरानावायरस को ध्यान में रखकर इससे एहतियात बरतने के लिए यह कदम उठाया गया है.

जापान के विदेश मंत्री तोशीमित्सू मोटेगी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जिन देशों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें अमेरिका, कनाडा, दक्षिण-कोरिया, चीन, चिली, पनामा, ब्राजील, बोलीविया, यूके, ग्रीस आदि देश शामिल है.

इसके साथ ही जो जापान के नागरिक पिछले 14 दिनों में बाहर से आए हैं उनके प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

उल्लेखनीय है कि जापान में अभी तक कोरोनावायरस के 2665 मामले दर्ज किए गए हैं और 67 लोगों की मौत हो गई है. सोमवार को कुल 87 मामले दर्ज किए गए जिनमें से 51 मामले हवाईअड्डों पर पाए गए.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source