
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
कितनी देर तक टिकता है कोरोना वायरस?
Coronavirus Latest Update: कोविड-19(Covid-19) यानि कोरोना वायरस(Coronavirus outbreak) अब महामारी का रूप ले चुका है। यह बहुत ही तेज़ी से फैलने वाला वायरस(Infectious diseases) है और इससे बचने के लिए लोग जी-जान से कोशिश कर रहे हैं। (Coronavirus Risk and prevention)
हाल ही में न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में एक स्टडी छापी गयी जिसमें रिसर्चर्स ने पाया कि कोरोना वायरस कॉपर पर लगभाग 4 घंटे, कार्ड बोर्ड पर 24 घंटे तो प्लास्टिक पर 72 घंटों तक ज़िंदा रह सकता है। जबकि, हवा में यह 3 घंटों तक ज़िंदा रह सकता है। हालांकि, इन सतहों पर धीरे-धीरे वायरस की संख्या कम हो जाती है। इसीलिए, समय के साथ इन सतहों को छूने से इस इंफेक्शन की चपेट में आने का खतरा भी कम होने लगता है ।(coronavirus pandemic)
लेकिन, हाल में सेंटर फॉर डिज़िज़ कंट्रोल एंड प्रीवेंसन (Centers for Disease Control and Prevention-CDC), ने बताया कि अमेरिका (US) का प्रिसेंज क्रूज़ पर 17 दिनों बाद भी कोरोना वायरस के आएनए मिले जो कि एक इंफेक्टेड यात्री की वजह से क्रूज़ पर पहुंचे थे। इसका मतलब है कि मौसम के आधार पर कोरोना वायरस 17 दिनों तक ज़िंदा रह सकता है।
बहुत-सी चीज़ें और सतहों को लोग रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बार-बार छूते हैं। इसीलिए, अगर हम खुद को घर में बंद भी कर लें, तो भी पोस्ट से आने वाले पार्सल, घर के सामान और अखबार जैसी चीज़ों के माध्यम से हम इनके सम्पर्क में आ सकते हैं। लेकिन, ज़रूरी नहीं है कि इन चीज़ों पर मौजूद कोरोना वायरस के आएनए कोरोना वायरस इंफेक्शन के लिए पर्याप्त हो।
अगर, किसी इंफेक्टेड व्यक्ति ने किसी वस्तु को छुआ हो तो उसे खुद हाथ लगाने से बचना चाहिए। इसीलिए, बार-बार हाथ धोना फायदेमंद साबित हो सकता है। राशन की दुकानों पर इस वक़्त बहुत भीड़ है इसीलिए, वहां भी ख़तरा बहुत अधिक है। इसीलिए, ज़रूरी ना हो तो वहां ना जाएं। साथ ही दुकान से लौटने के बाद साबुन पानी से हाथ धोएं और स्नान करें।