Coronavirus  Latest Update India: कोरोना मरीज़ों का इलाज कर रहे डॉक्टरों की सुरक्षा खतरे में, कोलकाता में उन्हें दिए गए पुराने रेनकोट और इस्तेमाल किए हुए दस्ताने

डॉक्टर्स और हॉस्पिटल स्टाफ दिन-रात लोगों की देखभाल और इलाज में लगे हुए हैं। ये सभी अपनी ज़िंदगी को ख़तरे में डालकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाने में जुटे हुए हैं। इनके ऊपर लोगों को ठीक करने के साथ अपनी खुद की सेहत को भी कोरोना इंफेक्शन (Coronavirus outbreak) से बचाने की ज़िम्मेदारीहै। लेकिन, यह जानकर आप चौंक जाएंगे कि इन डॉक्टर्स और हॉस्पिटल स्टाफ की सुरक्षा के लिए सही सुविधाएं उपलब्धल नहीं कराये जा रहे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 30, 2020 8:16 PM IST

Coronavirus  Latest Update India: कोरोना वायरस (coronavirus precautions) से बचने के लिए लोगों को जहां लॉकडाउन का पालन करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ डॉक्टर्स और हॉस्पिटल स्टाफ दिन-रात लोगों की देखभाल और इलाज में लगे हुए हैं। ये सभी अपनी ज़िंदगी को ख़तरे में डालकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाने में जुटे हुए हैं। इनके ऊपर लोगों को ठीक करने के साथ अपनी खुद की सेहत को भी कोरोना इंफेक्शन (Coronavirus outbreak) से बचाने की ज़िम्मेदारीहै। लेकिन, यह जानकर आप चौंक जाएंगे कि इन डॉक्टर्स और हॉस्पिटल स्टाफ की सुरक्षा के लिए सही सुविधाएं उपलब्धल नहीं कराये जा रहे। (coronavirus update india)

कोरोना मरीज़ों का इलाज कर रहे डॉक्टरों की सुरक्षा से खिलवाड़-

मीडिया में ऐसे कई खुलासे किए गए हैं जहां, बताया गया है कि इस जानलेवा वायरस से सुरक्षा के लिए, डॉक्टरों को कोरोना मरीज़ों के बीच रहते हुए भी काम करना पड़ रहा है। लेकिन, कोलकाता में डॉक्टरों (coronavirus update in Kolkata) को इस्तेमाल किए गए रेनकोट, घटिया क्वालिटी के सर्जिकल मास्क, पहले से इस्तेमाल किए गए ग्लव्ज़ यानि दस्ताने दिए गए। (coronavirus update india)

Coronavirus Spread Latest News: ठीक हो चुके मरीज़ों से भी फैल सकता है कोरोना, स्टडी में हुई यह बात साबित

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गैनाइजेशन (World Health Organization) द्वारा पर्सनल प्रोटेक्शन एक्विपमेंट्स (personal protective equipment) के लिए तय मानकों के खिलाफ, इन डॉक्टरों को घटिया दर्ज़े की चीज़ें उपलब्ध करायी गयीं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोविड-19 इंफेक्शन के मरीज़ों के सीधे या इनडायरेक्ट सम्पर्क में आने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों और हॉस्पिटल स्टाफ को गाउन, ग्लव्ज, मेडिकल मास्क और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्में दिए जाने चाहिए। लेकिन, कोलकाता के डॉक्टरों को इन चीज़ों के लिए भीख मांगनी पड़ रही है।

Coronavirus Symptoms and Precautions: लॉकडाउन का हुआ असर, 94 फीसदी लोगों में फ्लू के लक्षण नहीं, सर्वे मे पता चला कोरोना वायरस से कितने सुरक्षित हैं भारत के लोग

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source