Bollywood celebrities and Quarantine: अमिताभ ने बढ़ाया लोगों को हौसला, कहा कोरोना का सामना करें, घर में रहें, बनें सुरक्षित

. कोरोनावायरस के खिलाफ इस जंग से जीत हासिल करने के लिए पूरी दुनिया अभी कोशिश में है. भारत ने भी इसे फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों तक लाकडाउन का आदेश दिया है. लोग इस वक्त काफी तनाव में हैं और इसी दौरान देशवासियों का हौसला अफजाई करने के मद्देनजर अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है.

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 26, 2020 11:52 AM IST

Bollywood celebrities and Quarantine: कोरोना वायरस (Coronavirus Latest News India) को देश से दूर भगाने के लिए बॉलीवुड भी लोगों का हौसला बढ़ा रहा है। सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिसमें दूर रहकर भी अपने चाहने वालों के करीब रहा जा सकता है. बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी अपने फैन्स से मुखातिब होने के लिए इसी माध्यम का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे कई सितारें हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और उन्हीं में से एक हैं अमिताभ बच्चन. कोरोनावायरस के खिलाफ इस जंग से जीत हासिल करने के लिए पूरी दुनिया अभी कोशिश में है. भारत ने भी इसे फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों तक लाकडाउन का आदेश दिया है. लोग इस वक्त काफी तनाव में हैं और इसी दौरान देशवासियों का हौसला अफजाई करने के मद्देनजर अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है.(Bollywood celebrities and Quarantine n hindi)

अमिताभ ने बढ़ाया लोगों को हौसला, कहा कोरोना का सामना करें, घर में रहें(Bollywood celebrities and Quarantine):

बिग बी का संदेश-कोरोना से लड़ो अपने घर में रहकर

अमिताभ ने अपनी एक मोनोक्रॉम तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह सिर पर टोपी लगाए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उनके कैप्शन को खूब पसंद किया जा रहा है.

अमिताभ ने लिखा है- समझ गया दिल ये, अब तो समझाने से लड़ी जाएगी ये लड़ाई, अब आशियाने से, मिलकर नहीं अलग अलग लड़ना है हमें, मैं लड़ता अपने तुम लड़ो अपने ठिकाने से, घर में हो तुम इसे कैद न समझो मेरे यार, कट जाएंगे दिन ये तेरे मेरे मुस्कुराने से.(Bollywood celebrities and Quarantine)

अमिताभ के इस पोस्ट को मौनी रॉय, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कृति सैनन, अर्जुन कपूर जैसे सितारों समेत लाखों लोग लाइक कर चुके हैं.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source