Coronavirus: कोरोना वायरस संक्रमण एक घर से दूसरे घर में इस तरह भी पहुंच सकता है

कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के फैलने का डर लगातार बना हुआ है. चीन के हांगकांग शहर में कोरोना वायरस इंफेक्शन (Coronavirus infection) एक घर से दूसरे घर में फैलने की रिपोर्ट आ रही है. जानें एक घर से दूसरे घर में कैसे फैलता है कोरोना वायरस का संक्रमण...

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 19, 2020 12:03 PM IST

चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस (Coronavirus) दुनियाभर में फैला. कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं. चीन में नोबल कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) इंसान से इंसान में फैल रहा है. कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए चीन कई शहरों को बंद करके रखा है. कोरोना वायरस अपडेट में एक नई बात सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस का संक्रमण पानी की सप्लाई करने वाली पाइप लाइन से भी हो सकता है.

चीन के हांगकांग शहर में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से घरों को खाली कराया गया है. अपार्टमेंट वाली सोसाइटी में हर फ्लोर में पानी की सप्लाई की पाइप लाइन जुड़ी होती है. हांगकांग में ऐसा देखा गया है कि 10वें फ्लोर में रहने वाली महिला कोरोना से संक्रमित थी तो नीचे के 7वें फ्लोर में रहने वाले एक इंसान में कोरोना का संक्रमण हो गया है. कोरोना वायरस का संक्रमण होने पर शरीर में क्या-क्या बदलाव होता है.?

वैज्ञानिकों और हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोरोना वायरस पानी की सप्लाई वाली पाइप लाइन से बाथरूम में पहुंचा होगा. इस घटना के बाद हांगकांग की इस सोसाइटी को खाली करवाया जा चुका है.

कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा | Risk of coronavirus infection

Risk of coronavirus infection

इस उदाहरण से पता चलता है कि कोरोना वयारस का संक्रमण पानी सप्लाई की पाइप लाइन से भी एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर पहुंच सकता है. अभी इस बात पर शोध चल रहे हैं कि कोरोना वायरस इंसानों के संपर्क में आने के अलावा और कौन-कौन से माध्यमों के द्वारा फैल सकता है.

कैसे करें बचाव

कोरोना वायरस से बचाव के लिए आपको सफाई पर विशेष ध्यान रखना है. भारत में अभी कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं देखा गया है. अभी तक के जो 3 मामले सामने आए हैं वो सभी चीन से लौटने वाले इंसानों में थे.

भारत आने के बाद उन तीन मरीजों में से 2 मरीज ठीक हो चुके हैं. सबसे अच्छी खबर यह रही है कि उन तीन मरीजों से किसी अन्य इंसान को कोरोना वायरस का संक्रण नहीं हुआ है. कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव की सही जानकारी आपकी जान बचा सकती है.

  • हाथों की सफाई पर विशेष ध्यान दें.
  • मुंह, नाक, कान, आंख को बार-बार हाथों से न छुएं.
  • छींक या खांसी आने पर रूमाल का उपयोग करें.
  • रेस्पेटरी हाईजीन का विशेष ख्याल रखें.

CoronaVirus: कोरोना वायरस संक्रमण की संभावना भारत में कितनी है..?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source