
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
The UP government is planning to set up more testing labs and hospitals for the treatment of COVID 19.
Coronavirus Infection Update: कोरोना वायरस (coronavirus spread) से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra coronavirus cases) में मंगलवार को कोरोनावायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 225 हो गई। जबकि, ग्रेटर मुंबई नगर निगम (एमसीजीएम) द्वारा घोषित 42 मामलों की लैब रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।(Coronavirus Cases in Maharashtra)
#Update: 4 new Coronavirus positive cases in Mumbai and 1 in Pune; Total number of positive cases in the state rises to 230: Maharashtra Health Department
— ANI (@ANI) March 31, 2020
गौरतलब है कि, लगातार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए आंकड़ों के आधार पर जानाकारी मिली कि राज्य में मंगलावर (31 मार्च) को 5 नये मामले सामने आए। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव लोगं में से 2-2 केस पुणे और बुलढाणा से आए, जबकि, पांचवा मामला मुंबई का है।
राज्य के सांगली जिले में कोरोना वायरस की चपेट में एक पूरा परिवार आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के 25 लोग कोरोना इंफेक्टेड पाए गए हैं। दरअसल, ये सभी लोग एक छोटे-से घर में रहते थे। जबकि, परिवार के 4 लोग दुबई से भारत लौटे थे। जिसके चलते ये सभी लोग कोरोना इंफेक्शन की चपेट में आ गए।
तो वहीं राजधानी मुंबई में राज्य के सबसे अधिक मामले देखने को मिलें। शहर में अब तक कोरोना के 170 मामलों का पता चला है। जबकि, 10 लोगों की मृत्यु इस वायरस से हो चुकी है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कोरोना वायरस के इस माहौल में सुरक्षित रहने के लिए लोंगों को खास संदेश दिया।
#IndiaFightsCorona@CMOMaharashtra@mybmc@AUThackeray@Iamrahulkanalpic.twitter.com/l9qPAPs88U
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 21, 2020