
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 8, 2021 11:52 AM IST
Coronavirus in Mumbai: कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ देशभर में हाहाकार मच गया है। खासकर, महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों (Corona Cases in Maharashtra) की संख्या अधिक होने के साथ यहां नये म्यूटेशन (Covid Mutation) की भी स्थिति देखी जा रही है। राज्य की राजधानी मुंबई में कोविड म्यूटेशन के कई ऐसे मामले सामने आए जिनमें पीड़ित बहुत ही कम उम्र के लोग या बच्चे थे। वहीं, कोविड मरीजों की ट्रीटमेंट करने रहे डॉक्टर्स का कहना है कि कोविड सेकेंड वेव (Covid Second Wave) का बच्चों पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ रहा है। बच्चों में कोविड संक्रमण के गम्भीर लक्षण (Covid Symptoms in Children) दिख रहे हैं। इन लक्षणों में बुखार (अधिक अवधि तक रहनेवाला), डायरिया और पेट दर्द जैसी समस्याएं खासतौर पर टीनएजर्स और बच्चों में देखी जा रही हैं। एक्सपर्ट्स ने बताया कि पिछली लहर में संक्रमित बच्चों में ऐसे लक्षण देखने को नहीं मिले थे। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोरोना के नये म्यूटेशन से बच्चे ज़्यादा प्रभावित हो रहे है। इसकी वजह महाराष्ट्र में 'डबल म्यूटेशन' को भी माना जा रहा है। (Coronavirus and Children)
देश की व्यावसायिक राजधानी मुंबई पर कोरोना वायरस की दूसरी लहर का बुरा असर दिखायी दे रहा है। (Coronavirus in Mumbai in hindi) यहां कोरोना वायरस के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को शहर में कोविड संक्रमण के 10,428 नये केसेस सामने आए। एक महीने में ऐसा तीसरी बार हुआ जब दैनिक स्तर पर मुंबई में 10 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए।
वहीं, रिकवरी रेट में गिरावट आयी है। मुंबई में कोरोना रिकवरी रेट अब 80 फीसदी पर पहुंच गयी है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1.91 प्रतिशत हो गयी है। बीएमसी द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के मामले केवल 35 दिनों में दोगुने हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई में 72 कंटेनमेंट ज़ोन्स की पहचान की जा चुकी है और 789 बिल्डिंगो को अब तक सील किया जा चुका है। (Coronavirus in Mumbai in)