
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
कोरोना से महाराष्ट्र में 4 लोगों की मौत, 124 इंफेक्टेड।
Coronavirus in india latest update: महाराष्ट्र(Maharashtra Coronavirus cases) में गुरुवार को कोविड-19 संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 122 से बढ़कर 124 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।(Coronavirus in india latest update in hindi)
2 new positive cases of Coronavirus in Mumbai and Thane; Till now, the total number of positive cases in the state is 124: Health Department, Maharashtra pic.twitter.com/YirfRat6dP
— ANI (@ANI) March 26, 2020
गौरतलब है कि आंकड़ों के आधार पर महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य है। यहां गुरुवार सुबह तक 124 लोगों को कोरोना पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है।(Corona cases in india)
मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उस महिला के नमूनों की जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसकी 24 मार्च को मौत हो गई थी। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य में संक्रमण के दोनों नए मामले मुंबई शहर के हैं। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उन्होंने हाल में कोई यात्रा की थी।’’(Coronavirus in india latest update)
मृत महिला को कोविड-19 इंफेक्शन हुआ था जिसकी मृत्यु 24 मार्च को हुई थी। बताया जा रहा है कि, यह महिला नवी मुंबई में रहती थी। कोरोना वायरस इंफेक्शन के लक्षण दिखने पर महिला के सैम्पल्स लिए गए और उन्हें जांच के लिए भेजा गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के परिणाम में उसके संक्रमित होने की आज सुबह पुष्टि हुई। हम अब उसके संबंधियों के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठा रहे हैं।’’(deathrs due to corona in maharastra)
वहीं देशव्यापी लॉलडाउन का महाराष्ट्र में भी सख्ती से पालन हो रहा है। जहां, बाज़ारों, ऑफिस, ट्रेनों और स्कूल-कॉलेज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।