
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Foods to boost immunity: मौसमी बीमारियों और वायरस जैसी समस्याओं से बचने के लिए स्ट्रॉन्ग इम्यून सिस्टम (immune system) मदद करता है। लेकिन, अनहेल्दी डायट और लाइफस्टाइल से जुड़ी ग़लतियों के कारण ज़्यादातर लोगों की इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है। नतीज़तन, ऐसे लोग बार-बार बीमार होने लगते हैं। फिलहाल, दुनिया भर में लोगों को अपनी चपेट में लेने वाला कोरोना वायरस (coronavirus cases worldwide) के बढ़ते मामलों के पीछे एक्सपर्ट्स कमज़ोर इम्यूनिटी को ही वजह बता रहे हैं। इसीलिए, ऐसे में इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए डायट में ज़रूरी बदलाव करने चाहिए। (Foods to boost immunity in hindi)
प्रोबायोटिक्स(probiotics) का सेवन ना केवल हेल्दी गट बल्कि, इम्यून सिस्टम के लिए भी अच्छा होता है। प्रोबायोटिक्स गट में हेल्दी बैक्टेरिया की मात्रा बढ़ाते हैं। ये नन्हें जीव, आपके शरीर में प्रवेश करने वाले नुकसान दायक तत्वों से आपके शरीर की रक्षा करते हैं। भोजन के साथ शरीर में कई बार हानिकारक तत्व भी शरीर में पहुंच जाते हैं। इनसे, शरीर के अंगों की सुरक्षा की ज़ुम्मेदारी गट पर ही होती है। प्रोबायोटिक वाले फूड का सेवन ऐसे में आपके लिए फायदेमंद होता है। (strengthen my immune system)
भारत में घर-घर में इस्तेमाल होने वाली दही (curd) प्रोबायोटिक (sources of probiotics) से भरपूर होती है। इसके अलावा, केफिर, कोम्बुचा, मिसो जैसे खाद्य पदार्थ भी प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत हैं। हेल्दी डायट शरीर के लिए सबसे ज़रूरी है। क्योंकि, इससे शरीर का पोषण होता है। लेकिन इसके साथ ही डायट में ऐसी चीज़ें भी शामिल करें जिनसे, प्रोबायोटिक मिलता है। (benefits of eating probiotics)